फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man ask women to do flesh trade

देह व्यापार करने के लिए महिला को भेज रहा था मैसेज, तहरीर के बाद जांच में जुटी पुलिस 

Tue, 01 Oct 2019 11:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 01 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
man ask women to do flesh trade
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शाहपुर की रहने वाली महिला को एक शोहदा परेशान कर रहा है। देह व्यापार करने के लिए वह महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजता है। फोन करके आपत्तिजनक बातें करता है। मंगलवार की रात 9 बजे महिला ने थाने पहुंच तहरीर दी।

विज्ञापन


सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि 15 दिन से एक युवक उसके मोबाइल पर फोन करता है। पूछने पर बताया कि उसका नाम सुजीत है। वह पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला है। पड़ोस में रहने वालों ने महिला का मोबाइल नंबर शोहदे को दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि सुजीत मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के साथ ही देह व्यापार करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर बदनामी करने की धमकी दे रहा है। सोमवार को उसने मामले की जानकारी पति को दी। उन्होंने फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed