फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   " Make sure to check the soil before construction of the house '

‘घर बनवाने के पहले मिट्टी की जांच जरूर कराएं’

Mon, 02 Nov 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
‘घर बनवाने के पहले मिट्टी की जांच जरूर कराएं’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। सेमिनार के दौरान आईआईटी, एनआईटी के शिक्षक समेत कुछ शोध छात्रों ने शोधपत्र पढ़े।

‘रिसेंट एडवांसेज इन सिविल इंजीनियरिंग’ विषय पर आयोजित सेमिनार के अंतिम दिन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईईसी) लखनऊ के शिक्षक प्रो. एमजेड खान ने मकान निर्माण से पहले मिट्टी की जांच को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि भले ही भूकंप आशंकित क्षेत्र के मद्देनजर देश चारों जोन में बांटा गया है, लेकिन मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर एक ही जोन में किसी भी निर्माण के लिए जांच बहुत जरूरी है। एक ही जोन में कुछ क्षेत्रों की मिट्टी बलुई होती है तो दूसरी जगह की चिकनी। दोनों के लिए भार क्षमता अलग-अलग होती है, क्योंकि बलुई मिट्टी वाले क्षेत्र में जमीन के अंदर पानी की मात्रा होती है और भूकंप की स्थिति में पानी हिलने से किसी भी निर्माण के ध्वस्त होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। जांच के बाद ऐसी जमीन पर निर्माण को तकनीकी रूप से अलग ढंग से बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के सेस्मिक जोन चार में होने की वजह से यहां मिट्टी की जांच बहुत जरूरी है। क्योंकि लिक्वीफेक्शन की स्थिति में मकान के निर्माण में काफी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। जांच से इसका आसानी से पता चल जाता है। सेमिनार के सह संयोजक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सेमिनार के दौरान कुल 62 शोधपत्र आए। इनमें से आईआईटी बीएचयू के डॉ. देवेंद्र मोहन, एमएन एनआईटी इलाहाबाद के प्रो. एके सिंह समेत शोध छात्रों के कुल 10 शोधपत्र पढ़े गए। कार्यक्रम के दौरान एमएमएमयूटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसएम अली जावेद, श्रीराम चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed