फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maharana pratap pg college election

विजय कुमार अध्यक्ष, महामंत्री प्रकाश पांडेय निर्वाचित

Sun, 01 Sep 2019 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
maharana pratap pg college election
महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महा विद्यालय जंगल धूसड़ में मतदान करती बी एस सी भाग दो की छात्राएं ।
विजय कुमार अध्यक्ष, महामंत्री प्रकाश पांडेय निर्वाचित
विज्ञापन

गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव का आयोजन शनिवार को कक्षाओं के साथ-साथ किया गया। इसमें अध्यक्ष विजय कुमार और महामंत्री श्रीप्रकाश पांडेय चुने गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष विकास कुमार मद्धेशिया और पुस्तकालय मंत्री प्रजापति ममता चुनी गई हैं। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 1979 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर विजय कुमार 772 मत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश तिवारी (736 मत ) को 36 मतों से पराजित किया। वहीं तीसरी प्रत्याशी श्वेता मिश्रा को 458 मत मिले। उपाध्यक्ष के लिए विकास कुमार मद्धेशिया 745, उनके प्रतिद्धंद्वी विकास कुमार गुप्ता ने 661 और शैलेंद्र प्रजापति ने 549 मत हासिल किया। महामंत्री प्रकाश पांडेय ने 830 मत हासिल कर विजयी रहे। दूसरे पायदान पर रहे आशुतोष चौहान 777 और रामसकल प्रसाद ने 335 मत हासिल किया। पुस्तकालय मंत्री प्रजापति ममता 678 मत हासिल कर चुनी गई। आयुष मद्धेेशिया 564, संदीप यादव को 391 और विजय प्रताप को 329 मत मिले।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ हुआ मतदान
छात्रसंघ और उसके चुनाव के संबंध में आमजन के मानस में हो-हल्ला और हुड़दंग का जो चित्र बना हुआ है उससे ठीक उलट बातें कॉलेज में देखने को मिलीं। महाविद्यालय में विद्यार्थी कक्षा पढ़ने के साथ ही अपने अध्ययन-अध्यापन और शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारियों का चुनाव किए। महाविद्यालय में 1979 विद्यार्थियों ने मतदान किया। कुल 84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed