{"_id":"5da975258ebc3e93dc480b89","slug":"maharajganj-dm-ujjwal-kumar-visits-district-hospital-and-gives-directions-for-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज जिला अस्पताल मेंं गंदगी देख भड़के डीएम, सफाई का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज जिला अस्पताल मेंं गंदगी देख भड़के डीएम, सफाई का दिया निर्देश
Fri, 18 Oct 2019 01:47 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में वार्डों के निरीक्षण के दौरान डीएम को बिस्तरों पर गंदे चादर दिखे तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था ठीक कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पाए तो उन्हें हटाने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डीएम ने वार्डों में मरीजों व तीमारदारों बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने आईसीयू और एसएनसीयू वार्ड में जाकर वहां की भी व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी कक्ष को भी देखा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी देखा। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा न लिखे। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। जीवन रक्षक दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ सभी आवश्यक जांच की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस दैरान उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई रखने के साथ ही मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव कर सभी डॉक्टरों को अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए।