{"_id":"5d3a0d148ebc3e6cce1287f5","slug":"loss-of-industry-to-power-cut-gorakhpur-city-news-gkp3152779142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे बोलकर गुल कर द पूरी रात बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे बोलकर गुल कर द पूरी रात बिजली
विज्ञापन
बिजली नहीं मिलने से गीडा में उत्पादन ठप, उद्यमियों को करोड़ों का नुकसान
गोरखपुर। बिजली निगम की लापरवाही से गीडा के उद्यमियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। करीब 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से गीडा की तमाम फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप रहा। गीडा के उद्यमियों ने इसके लिए जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
निगम की तरफ से बरहुआ गीडा लाइन में मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक आपूर्ति रोकने की बात कही गई थी। लेकिन केबल बिछाने में लापरवाही की वजह से तय समय में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि तय अवधि से काफी देर बाद दोपहर 3 बजे तक जीरो प्वाइंट पर ओवरब्रिज के नीचे केबल बिछा दी गई। अधिकारियों ने केबल की गुणवत्ता की जांच नहीं की, परिणाम यह रहा कि काम पूरा करने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। निगम के अधिकारियों ने उद्यमियों से कहा कि आपूर्ति बहाल करने में अभी और वक्त लगेगा। शुक्रवार की सुबह तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
गीडा के उद्यमी और चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि निगम की इस लापरवाही से उत्पादन पर असर पड़ा है। गीडा की फैक्ट्रियां पूरे दिन ठप रहीं। उन्होंने निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की।