{"_id":"58dd63274f1c1bd07763da39","slug":"loot-with-cameraman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा में कैमरामैन से नकदी व कैमरा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा में कैमरामैन से नकदी व कैमरा लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर पांच में बृहस्पतिवार को फिर लूट हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर कैमरामैन से नकदी और कैमरे लूट लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक अवंतिका म्यूजिक कंपनी के प्रोपराइटर और गगहा के गजपुर निवासी अनिल त्रिपाठी की रुस्तमपुर ढाले के पास फोटोग्राफी की दुकान है। बुधवार को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने गाने का एल्बम बनाने के लिए कहा। अनिल ने पहले तो मना कर दिया लेकिन काफी निवेदन के बाद वह एल्बम बनाने के लिए राजी हो गए। बृहस्पतिवार सुबह दो बाइक से दो युवक उनकी दुकान पर आए और एल्बम बनाने के लिए साथ ले गए।
रास्ते में नौसड़ में पान की एक दुकान पर अनिल और बाइक सवार रुके और पान खाया। इसके बाद दूसरी बाइक पर सवार होकर तीनों गीडा की तरफ आगे बढ़ गए। गीडा सेक्टर 5 के पास एक बाइक पर सवार दो लोग भी उनके पीछे पहुंच गए और असलहे के बल पर अनिल और उनके दोनों सहयोगियों से कैमरा, तीन मोबाइल फोन, 1200 रुपये नगद व कुछ कागजात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद उनके साथ का बाइक सवार अनिल को जैतपुर चौराहे पर लेकर पहुंचा और एक चाय की दुकान पर बैठाकर कुछ देर में वापस आने के लिए कह कर चला गया, मगर लौटा नहीं।