फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lok Sabha Elections 2019: CM Yogi addressed New voters in BJYM rally Gorakhpur

गोरखपुर: भाजयुमो के सम्मेलन से नए मतदाताओं को साध गए सीएम योगी, बोले- आपका मत बदलेगा देश की दिशा

Tue, 02 Apr 2019 02:53 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: CM Yogi addressed New voters in BJYM rally Gorakhpur
दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह पहले पूरे विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की और उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत योगी अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका आशीर्वाद लिया। मन्दिर परिसर का भ्रमण करने के बाद करीब आधा घंटा गोशाला में भी गुजारा। इसके बाद सीएम योगी भाजयुमो के युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में हैं और उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश है। आपमें से अधिकतर युवा ऐसे होंगे जिन्हें पहली बार मतदान का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


आप उस समय यह सोचें कि आपका मत आपके क्षेत्र और आपके देश को बनाने वाला होगा। एक बड़ा षड्यंत्र आज़ादी के बाद से चल रहा है कि युवा ऊर्जा को नकारात्मक कार्यों में लगाकर उसकी क्षति की जाए। लेकिन यह सफल नही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 1947 में आजादी के बाद कई सालों तक देश में एक ही परिवार हावी रहा। अगर  उस वक्त शुरुआत अच्छी होती तो भारत दुनिया में एक महाशक्ति होता। लेकिन उस स्वर्णिम काल का कांग्रेस ने उपयोग नही किया। आज एक बार फिर से चुनाव की वेला है, ऐसे में हमे यह जानना है कि देश क्या चाहता है। युवा क्या चाहते हैं। 

एक तरफ नकारात्मक सोच वाले हैं जो नही चाहते कि भारत आगे बढ़े। विपक्ष घड़ियाली आंसू बहाकर नकारात्मक रवैया अपना रहा है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है। 


हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि मोदी जी के नेतृत्व में आने वाला कल हमारा हो। आने वाली पीढ़ी हम पर गर्व कर सके ऐसा काम करना है। इस देश मे परिवर्तन हमेशा ही युवा शक्ति की वजह से आया है। युवाओं को सकारात्मक परिवर्तन के बारे में सोचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed