{"_id":"5cd82e7ebdec2207254c86fa","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-yogi-comment-on-mayawati-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनजी के ‘हाथी’ ने टिकट की तरह चीनी मिलें भी बेच दी: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनजी के ‘हाथी’ ने टिकट की तरह चीनी मिलें भी बेच दी: योगी
Sun, 12 May 2019 08:02 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 May 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुशीनगर की विजय संकल्प रैली में कहा कि बहनजी के हाथी ने टिकट की तरह यूपी की चीनी मिलें बेच दी। इस क्षेत्र को चीनी का कटोरा कहा जाता था लेकिन महामिलावटियों ने मिलकर बर्बाद कर दिया। अब चीनी मिलें दोबारा चलाई जा रही हैं। जल्द ही नई चीनी मिलें भी स्थापित होंगी। अब चीनी मिलों में एथेनाल बनाने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
कनोडिया इंटर कॉलेज मैदान की रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्राम पंचायत या फिर न्याय पंचायत का चुनाव नहीं है। यूपी की जनता देश का प्रधानमंत्री चुन रही है। जाति-पाति से ऊपर उठकर मतदान कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ जाति या मजहब के हिसाब से नहीं दिया गया है। इसका ख्याल यूपी की जनता जरूर रखेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले पांच साल में देश में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश कराया है। पांच साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के 55 साल पर भारी है। कमल के फूल पर पड़ने वाला एक-एक वोट प्रधानमंत्री मोदी के खाते में जाएगा।
विज्ञापन
इस बार के चुनाव रुझानों से साबित कर दिया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को भी साधा और कहा कि हर किसान को सालाना छह हजार रुपये सम्मान निधि मिल रही है। एक कुंतल गेहूं का 1860 रुपये मिल रहा है, जो किसानों के खाते में सीधा जाता है।