फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lentils quota limited to paper orders

कागजों तक सिमटा कोटे से दाल देने का आदेश

Mon, 02 Nov 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
 कागजों तक सिमटा कोटे से दाल देने का आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दाल के बढ़ते दामों से राहत देने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी ने पहल जरूर की जो सिर्फ कागजों तक ही सिमट गई। किसी भी सरकारी राशन की दुकान से लोगों को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध नहीं हो सकी है। जबकि दाल एसोसिएशन के लोगों का कहना है कि तमाम कोटेदारों ने उनके यहां से दाल सस्ते में उठान किया है।

बीते दिनों दाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिला आपूर्ति अधिकारी ने तय किया कि हर कोटे (सरकारी राशन) की दुकान से 140 रुपये प्रति किलोग्राम में दिया जाएगा। इसके तय कोटेदार को गल्ला मंडी से 135 रुपये प्रति किलोग्राम दाल उपलब्ध कराना था। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। कई कोटेदारों ने एक दिन दाल देने को कहा तो अधिकतर के यहां ताला ही नहीं खुला। जिस वजह से लोगों को सस्ते दाम पर दाल उपलब्ध कराने का फरमान सपना ही रह गया। वहीं अब बाजार में खुद ही जमाखोरी के खिलाफ अभियान चलने के बाद दाल का दाम 150 रुपये  प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है। व्यापारियों की मानेें तो अभी कुछ महीनों तक दाल के दाम ज्यादा घटने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed