फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   length of Stage will be 54 and width 24 fit

54 फीट लंबा, 24 फीट चौड़ा होगा पीएम का मंच

Wed, 20 Jul 2016 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jul 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
length of Stage will be 54 and width 24 fit
रैली स्थल का निरिक्षण करते सदर सांसद आदित्यनाथ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच के बगल में शिलान्यास स्थल के पास बन रहे कॉटेज जहां पर दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, वह भी करीब-करीब तैयार हो गया है। एनटीपीसी के अधिकारी की देखरेख में कारीगर अपने कार्य को अंतिम रूप देने में लगे थे। जो भी कार्य रह गया है, उसके गुरुवार दोपहर तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रैली स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो 32 सेक्टर बनाए गए हैं, वहां पर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। बारिश के कारण हुए कीचड़ को बालू डालकर सुखा दिया गया है। प्रधानमंत्री जिस मंच से भाषण देंगे, वह 54 फीट लंबा, 24 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा होगा। इस पर लगभग एक दर्जन लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के आगे 60 फीट का डी एरिया बनाया गया है, जबकि आठ फीट की गैलरी को बल्लियों से घेरकर लोहे की जाली से भरा जाएगा। मंच पूरी तरह से तैयार है।उसकी सजावट का कार्य शेष है। रैली स्थल में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed