{"_id":"578f95004f1c1b6a48c4b5eb","slug":"length-of-stage-will-be-54-and-width-24-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 फीट लंबा, 24 फीट चौड़ा होगा पीएम का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 फीट लंबा, 24 फीट चौड़ा होगा पीएम का मंच
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Jul 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
रैली स्थल का निरिक्षण करते सदर सांसद आदित्यनाथ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच के बगल में शिलान्यास स्थल के पास बन रहे कॉटेज जहां पर दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, वह भी करीब-करीब तैयार हो गया है। एनटीपीसी के अधिकारी की देखरेख में कारीगर अपने कार्य को अंतिम रूप देने में लगे थे। जो भी कार्य रह गया है, उसके गुरुवार दोपहर तक पूरा होने की उम्मीद है।
रैली स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो 32 सेक्टर बनाए गए हैं, वहां पर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। बारिश के कारण हुए कीचड़ को बालू डालकर सुखा दिया गया है। प्रधानमंत्री जिस मंच से भाषण देंगे, वह 54 फीट लंबा, 24 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा होगा। इस पर लगभग एक दर्जन लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के आगे 60 फीट का डी एरिया बनाया गया है, जबकि आठ फीट की गैलरी को बल्लियों से घेरकर लोहे की जाली से भरा जाएगा। मंच पूरी तरह से तैयार है।उसकी सजावट का कार्य शेष है। रैली स्थल में कहीं कोई कमी न रह जाए, इसके लिए भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं।