फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lekhpal strike gorakhpur

गोरखपुर में लेखपाल हड़ताल पर, जाति, आय प्रमाणपत्रों और पैमाइश समेत कई काम ठप

Wed, 11 Dec 2019 11:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
lekhpal strike gorakhpur
strike
जिले में जमीन की पैमाइश से लेकर जाति, आय, निवास आदि प्रमाणपत्रों, वरासत, तहसील, नकल खसरा, बैनामा आख्या, तहसील दिवस के संदर्भ आदि कई काम मंगलवार से ठप हो गए हैं। पांच नवंबर से चल रहे क्रमिक आंदोलन और लेखपालों के अतिरिक्त कार्य छोड़ देने से इन कामों से जुड़े प्रार्थनापत्र पहले से ही लंबित चल रहे थे। अब जिले समेत प्रदेश के सभी लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन


वेतन विसंगति और वेतनमान बढ़ाने समेत आठ मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल पर गए लेखपाल 12 तक कार्य बहिष्कार कर संबंधित तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 13 से 27 दिसंबर तक जिले के लेखपाल मुख्यालय यानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। 27 से उनकी योजना विधानसभा का घेराव करने की है।
विज्ञापन


जिला लेखपाल संघ के अध्यक्ष नीलकंठ दूबे और मंत्री जगदीश ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर लेखपाल पांच नवंबर से अतिरिक्त क्षेत्र का काम छोड़ने के साथ ही रैली, ब्लड डोनेशन, कैंडल मार्च कर विरोध जता रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी लंबित मांगें नहीं पूरी की जिस पर प्रांतीय नेतृत्व ने हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के खंड मंत्री धनंजय श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश श्रीवास्तव, सदर तहसील मंत्री जावेद खान, दिनेश चन्द शर्मा, जयदेव सिंह, बृजेश सागर सिंह, रामनगीना पटेल, रामकुमार गुप्ता, रामआसरे, करुणानिधि सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed