{"_id":"590de0ad4f1c1b0646444334","slug":"led-bulb-will-be-established-from-nausad-to-kalesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसड़ से कालेसर तक जगमगाएगी एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसड़ से कालेसर तक जगमगाएगी एलईडी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 07 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जीडीए सभागार में बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसड़ से कालेसर तक सड़क रात में एलईडी से जगमगाएगी। जीडीए की ओर से इसके लिए प्रस्ताव बनाकर गीडा को भेजा गया था। जीडीए के इस प्रस्ताव को गीडा बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। दोनों के बीच सैद्धांतिक सहमति के बाद अब कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। इसके पूरा होते ही जीडीए इस संबंध में टेंडर जारी करके योजना पर काम शुरू करा देगा। लगभग चार करोड़ से साढ़े नौ किलोमीटर लंबी सड़क पर एलईडी लगाने की योजना है।
जीडीए के अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि नौसड़ से कालेसर तक एलईडी लाइट लगवाने के प्रस्ताव को गीडा बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही गीडा की ओर से इस मद में बजट रिलीज करने का आश्वासन मिला है। बजट मिलने के बाद जीडीए इसके लिए टेंडर जारी करेगा। योजना के तहत करीब 450 पोल लगेंगे। इन पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगीं।
दो साल मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी लेगा जीडीए
नौसड़ से कालेसर तक लगने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों के दो साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी जीडीए लेगा। इसके लिए जीडीए के अधिकारी गीडा के संपर्क में हैं। इसकी अहम वजह पूर्व में जीडीए की ओर से शहर में लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में आ रही शिकायतें हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड और रोडवेज पर लगी है एलईडी स्ट्रीट लाइट
जीडीए की ओर से कुछ माह पूर्व रेलवे स्टेशन रोड और रोडवेज के पास एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। इन्हें नगर निगम को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। जीडीए ने कार्यदायी संस्था से एलईडी लाइटों की पांच साल की गारंटी भी ली है। इसके तहत इन्हें खराब होने पर संस्था को लाइटों को बदलना होगा।
अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि विवेकपुरम और गौतम विहार कॉलोनी में दो बड़े पार्क चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पार्कों के सुंदरीकरण पर भी चर्चा चल रही है। दोनों पार्कों में चार से पांच लाख की लागत वाले झूलों का सेट लगाया जाएगा। गौतम विहार पार्क में आसपास के स्कूलों के बच्चों को लुभाने के लिए झूले के दो सेट लगाए जाएंगे।
छोटे पार्कों को हराभरा करने के लिए लगेंगे मोटर
अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि शहर के ऐसे पार्क जहां ट्यूबवेल नहीं हैं वहां मोटर लगाने और दो इंच का बोर कराने की योजना है। इसके जरिए पार्क में लगे पौधों की सिंचाई होगी। ताकी पौधे सूखने न पाएं। उन्होंने बताया कि कुछ छोटे पार्कों में पानी की व्यवस्था न होने से ये बिल्कुल उजाड़ से हो गए हैं। इनमें लगे पौधे और घास सूख चुके हैं।
पिछले माह की तीन तारीख को जीडीए की ओर से क्रेन का ऑर्डर एक फर्म को दिया गया। तब फर्म ने जल्द ही आपूर्ति करने की बात कही थी। इसी बीच कोर्ट की ओर से बीएस-3 मॉडल के वाहनों पर रोक लगा दी गई। इसके चलते फर्म क्रेन की आपूर्ति नहीं कर सकी। अब फर्म जीडीए को बीएस-4 मॉडल वाले क्रेन की सप्लाई देगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि 15 दिन में फर्म जीडीए को क्रेन मुहैया करा देगी। इसके बाद इसे ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
अग्निशमन के लिए दिया गया दो टैंकर
जीडीए ने पिछले दिनों पुलिस महकमे को अग्निशमन के लिए दो टैंकर उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नर की ओर से जीडीए को यह जिम्मेदारी दी गई थी। पानी के ये टैंकर अब अगलगी की घटनाओं में राहत कार्य के काम आ रहे हैं।
विज्ञापन
जीडीए के अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि नौसड़ से कालेसर तक एलईडी लाइट लगवाने के प्रस्ताव को गीडा बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही गीडा की ओर से इस मद में बजट रिलीज करने का आश्वासन मिला है। बजट मिलने के बाद जीडीए इसके लिए टेंडर जारी करेगा। योजना के तहत करीब 450 पोल लगेंगे। इन पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगीं।
विज्ञापन
दो साल मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी लेगा जीडीए
नौसड़ से कालेसर तक लगने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों के दो साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी जीडीए लेगा। इसके लिए जीडीए के अधिकारी गीडा के संपर्क में हैं। इसकी अहम वजह पूर्व में जीडीए की ओर से शहर में लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में आ रही शिकायतें हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड और रोडवेज पर लगी है एलईडी स्ट्रीट लाइट
जीडीए की ओर से कुछ माह पूर्व रेलवे स्टेशन रोड और रोडवेज के पास एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा चुकी हैं। इन्हें नगर निगम को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। जीडीए ने कार्यदायी संस्था से एलईडी लाइटों की पांच साल की गारंटी भी ली है। इसके तहत इन्हें खराब होने पर संस्था को लाइटों को बदलना होगा।
विवेकपुरम और गौतम विहार के पार्कों में लगेंगे झूले
जीडीए आवासीय कॉलोनियों के बड़े पार्कों का कायाकल्प करने की तैयारी में है। इसके तहत जीडीए की अवस्थापना बजट की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। विवेकपुरम और गौतम विहार कॉलोनी के पार्कों को आकर्षक बनाने के लिए जीडीए अफसरों ने खाका तैयार किया है। 15 दिनों में अवस्थापना बजट की बैठक हो सकती है। जीडीए के मुख्य अभियंता संजय कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए पार्कों के सुंदरीकरण पर काम कर रहा है। इस बार अवस्थापना बजट की बैठक में कुछ नए पार्कों का कायाकल्प कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था करने के साथ उन्हें हराभरा करने का काम होगा।अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि विवेकपुरम और गौतम विहार कॉलोनी में दो बड़े पार्क चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पार्कों के सुंदरीकरण पर भी चर्चा चल रही है। दोनों पार्कों में चार से पांच लाख की लागत वाले झूलों का सेट लगाया जाएगा। गौतम विहार पार्क में आसपास के स्कूलों के बच्चों को लुभाने के लिए झूले के दो सेट लगाए जाएंगे।
छोटे पार्कों को हराभरा करने के लिए लगेंगे मोटर
अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि शहर के ऐसे पार्क जहां ट्यूबवेल नहीं हैं वहां मोटर लगाने और दो इंच का बोर कराने की योजना है। इसके जरिए पार्क में लगे पौधों की सिंचाई होगी। ताकी पौधे सूखने न पाएं। उन्होंने बताया कि कुछ छोटे पार्कों में पानी की व्यवस्था न होने से ये बिल्कुल उजाड़ से हो गए हैं। इनमें लगे पौधे और घास सूख चुके हैं।
ट्रैफिक पुलिस को जीडीए देगा क्रेन
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जीडीए ट्रैफिक पुलिस को क्रेन देने जा रहा है। इसके जरिए गलत ढंग से पार्क की गईं गाड़ियों को उठाकर ट्रैफिक पुलिस इनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। 15 दिन में जीडीए की ओर से ट्रैफिक पुलिस को क्रेन सौंपी जा सकती है। पिछले दिनों कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी व्यवस्था के लिए कहा गया था। कमिश्नर ने जीडीए को क्रेन की खरीद कराकर ट्रैफिक पुलिस के सुपुर्द करने के लिए कहा था।पिछले माह की तीन तारीख को जीडीए की ओर से क्रेन का ऑर्डर एक फर्म को दिया गया। तब फर्म ने जल्द ही आपूर्ति करने की बात कही थी। इसी बीच कोर्ट की ओर से बीएस-3 मॉडल के वाहनों पर रोक लगा दी गई। इसके चलते फर्म क्रेन की आपूर्ति नहीं कर सकी। अब फर्म जीडीए को बीएस-4 मॉडल वाले क्रेन की सप्लाई देगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि 15 दिन में फर्म जीडीए को क्रेन मुहैया करा देगी। इसके बाद इसे ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया जाएगा।