फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lawyer dispute latest news

शोहदों पर कार्रवाई ना होने के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 14 Dec 2019 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
lawyer dispute latest news
छेड़खानी के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर एडीजी जोन दावा शेरपा से मिलने पहुंचे अधिवक्ता।
राजघाट इलाके के छोटे काजीपुर के बनकटी चक में युवती से छेड़खानी से मना करने पर शोहदों ने अधिवक्ता डॉ. दानपाल सिंह की पिटाई कर दी। तीन दिसंबर को अलहदादपुर में मारपीट होने के मामले में केस तो दर्ज किया गया लेकिन अब पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और एडीजी जोन से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। एडीजी ने एसएसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। चेन भी लूट ली गई थी।

दो आरोपियों पर दूसरे मामलों में हत्या और हत्या की कोशिश का भी केस दर्ज है लेकिन इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में अध्यक्ष वीरेंद्र शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन मंत्री अजय शुक्ला ने किया। बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अभिमन्यु पांडेय, रविप्रकाश शुक्ला, सुरेश कुमार, भानुप्रताप पांडेय, प्रियानंद सिंह, रामकिंकर यादव, सुभाष पाल, कमल श्रीवास्तव, राममिलन, विनोद यादव, आशुतोष मिश्रा, अनुज अस्थाना, प्रमोद पासवान, आलोक सिंह, अनूप सिंह, नित्यानंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed