{"_id":"5ddee0558ebc3e54a5656f57","slug":"land-capturer-gorakhpur-city-news-gkp3309973166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा मुक्त कराई गई चारागाह की पांच एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा मुक्त कराई गई चारागाह की पांच एकड़ जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्जा मुक्त कराई गई चारागाह की पांच एकड़ जमीन
गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र के बाघागाड़ा में स्थित चारागाह की पांच एकड़ जमीन से बुधवार को कब्जा हटाया गया। करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर वर्षों से भू-माफियाओं व स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। वहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी मिला। हालांकि वह लंबे समय से बंद पड़ा है। टीम ने बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए।
मौके पर कुछ पक्के घर भी बन गए हैं। इन्हें चिह्नित कर सूची तैयार कर ली गई है। नोटिस आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन उसे भी जल्द ध्वस्त कराने का दावा कर रहा है। कुछ ने खुद ही घर खाली करने का भरोसा दिलाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार और सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित के नेतृत्व में तहसील की टीम ने कार्रवाई की।
चारागाह की जमीन पर लंबे समय से कब्जा था। सभी अस्थाई निर्माण ध्वस्त करा दिए गए हैं। मौके पर कुछ पक्के घर बने हैं। जल्द ही उन्हें भी ध्वस्त करा दिया जाएगा।- डॉ संजीव दीक्षित, तहसीलदार सदर