{"_id":"5dbf354b8ebc3e93a04ea9ca","slug":"lady-burned-and-dead-news-gorakhpur-city-news-gkp327867371","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की घर में जलने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की घर में जलने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या
Mon, 04 Nov 2019 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर पहुंची पुलिस
शाहपुर के जंगल तुलसीराम बिछिया में रविवार की शाम पांच बजे घर में 65 वर्ष महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह भी पहुंच गए औ मामले की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के पिड़रहिया के मूल निवासी दुर्गालाल श्रीवास्तव का बिछिया में मकान है। 2005 में उनकी मौत के बाद से पत्नी मीरा श्रीवास्तव (65) तीनों बेटियों के साथ रहती थीं। वर्तमान समय में तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने घर रहती हैं।
विज्ञापन
वृद्धा घर में अकेले रहती थीं। रविवार की दोपहर उन्होंने शहर में रहने वाली अपनी दूसरे नंबर की बेटी मधुलिका को फोनकर घर बुलाया था। शाम पांच बजे बेटी जब मां के घर पहुंची तो देखा की वृद्धा जल रहीं थी। बेटी के शोर मचाने पर जुटे पड़ोसियों ने बालू डालकर आग को बुझाया। आग बुझने के कुछ देर बाद ही उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर फोरेंसिक और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
मीरा के पति बिजली विभाग के एकाउंटेंट पद से हुए थे रिटायर
मीरा के पति बिजली विभाग के मोहद्दीपुर स्थित दफ्तर में एकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। रिटायर होने के कुछ दिन पूर्व ही उनकी मौत हो गई थी। मीरा उनकी दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी अपने बेटों के साथ सिद्घार्थनगर में रहती हैं।
मीरा की बड़ी बेटी शिल्पी की शादी लखीमपुर खीरी, दूसरी बेटी मधुलिका की शादी बिछिया के राहुल नगर और छोटी बेटी मोनिका की शादी महराजगंज में हुई थी। मधुलिका ने बताया कि वो शुगर की पेसेंट थीं। उनका इलाज चल रहा था। बताया कि तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर बुलाया था।
अंदर से बंद थी गैलरी की जाली
मधुलिका ने बताया कि वह वह पति हरेराम के साथ जैसे ही घर पहुंची तो देखा की गैलरी में लगा जालीदार दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर वो जल रहीं थीं। मधुलिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला कॉफी दिन से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। घर में अकेले रहने के कारण डिप्रेशन में भी थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थित साफ होगी।
प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ