{"_id":"5d5990f38ebc3e898f22c9b6","slug":"kushinagar-mla-booked-in-criminal-cases-gorakhpur-news-gkp318084389","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़-आगजनी के मामले में रामकोला विधायक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़-आगजनी के मामले में रामकोला विधायक पर केस दर्ज
विज्ञापन
अहिरौली थाने के विवाद में घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एएसपी।
- फोटो : KUSHINAGAR
तोड़फोड़-आगजनी के मामले में रामकोला विधायक पर केस दर्ज
100 से अधिक अन्य लोगों पर भी दर्ज हुआ है मुकदमा
छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुशीनगर। अहिरौली बाजार पुलिस ने रामकोला के भासपा विधायक रामानंद बौद्ध व 100 से अधिक अन्य लोगों पर डकैती, बलवा, तोड़फोड़, आगजनी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसा 15 अगस्त को पुलिस ने जगदीशपुर बरडीहा निवासी नवरंग सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को देवरिया जेल में उसकी मौत की अफवाह के बाद जगदीशपुर चौराहे पर कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया और संतोष पांडेय के मकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि संतोष पांडेय की तहरीर पर रामकोला के भासपा विधायक रामानंद बौद्ध समेत 78 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ बलवा, डकैती, बंधक बनाने, आगजनी, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी इस्मे आजम उर्फ हुस्ने आलम, यशवंत सिंह, दुष्यंत सिंह, अनजान अली, अनिल कुमार और सुरेंद्र गुप्ता निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक ने बताया कि नवरंग सिंह की मौत की अफवाह पर उन्होंने जेलर से वार्ता कर मौके पर जाकर ग्रामीणों को बताया था कि नवरंग की मौत नहीं हुई है। यह अफवाह है। उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।