{"_id":"5d8c613a8ebc3e01376a9623","slug":"kushinagar-missing-boy-returns-home-during-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आधी रात को घर से गायब हुआ किशोर, पुलिस की जांच के दौरान खुद लौट आया वापस, लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आधी रात को घर से गायब हुआ किशोर, पुलिस की जांच के दौरान खुद लौट आया वापस, लोग हैरान
Thu, 26 Sep 2019 12:26 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पडरौना शहर के बेलवा चुंगी रोड स्थित एक मकान से 15 वर्षीय किशोर आधी रात में गायब हो गया। सुबह होते ही घर वालों को पता चला तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। छानबीन शुरू होते ही कुछ देर बाद किशोर खुद घर लौट आया। ऐसे में परिवार और पुलिस समेत आसपास के लोग भी उसे देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
अचानक गायब हो कर खुद ही वापस लौट आने के बाद किशोर की गुमशुदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना वहीं के रहने वाले पवन मद्धेशिया के घर की है। बुधवार रात करीब एक बजे पवन का 15 वर्षीय बेटा अंकित अपने कमरे से गायब हो गया। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन
घरवालों ने कोतवाली पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ एसपी विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड की टीम अभी जांच कर ही रही थी कि गायब हुआ किशोर वापस घर लौट आया। किशोर के वापस लौट आने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन पुलिस फिलहाल उससे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन