फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kishor kumar was given a musical tribute to the jubilee

किशोर कुमार की जयंती पर दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

Fri, 05 Aug 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 05 Aug 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
kishor kumar was given a musical tribute to the jubilee
मोहद्दीपुर स्थित सुंदरम मैरिज हाउस मे किशोर दा रि क्रियेशन के तत्वावधान किशोर दा के जन्म दिवस पर सामूहिक गीत गाते संस्था के लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
सदाबहार गायक किशोर कुमार की जयंती पर शहर की शाम किशोर दा के नाम रही। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उनके गीत गूंजे। प्रशंसक युवा प्रतिभाओं ने किशोर दा के मशहूर गीतों को गाकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रशंसकों को किशोर दा का ‘कभी अलविदा ना कहना...’ गीत खूब याद आया। सबके मुंह से यही निकला कि किशोर कुमार जैसे गायक कभी अलविदा नहीं कहते बल्कि अपने बेहतरीन गीतों से सबके जेहन में हमेशा मौजूद रहते हैं। 
विज्ञापन


किशोर दा रिक्रिएशन सोसायटी की ओर से सुंदरम मैरेज हाउस में आयोजित ‘एक शाम किशोर दा के नाम’ कार्यक्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार और उनकी पत्नी प्रो. मधु कुमार द्वारा किशोर कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के बाद संगीत संध्या की शुरुआत हुई। किशोर के गीतों का सिलसिला प्रो. अशोक कुमार द्वारा प्रस्तुत एक गीत के साथ हुआ। उसके बाद तो फिर गीतों की झड़ी लग गई। छोड़ो सनम काहे का गम..., मीत ना मिला रे मन का..., जादूगर तेरे नैना, वादा करो नहीं छोड़ोगे ना तुम मेरा साथ... जैसे गीतों की प्रस्तुति ने आयोजन में मौजूद श्रोताओं में जोश भर दिया। इस अवसर पर चयनित 18 नवोदित कलाकारों की प्रस्तुति खूब सराही गई। इन्हें कुलपति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केएल पांडेय ने किशोर कुमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष अज्जू मिश्रा ने सभी आंगतुकों का आभार ज्ञापन किया। संचालन जितेंद्र वर्मा पल्लू और जेपी कश्यप ने किया। 
विज्ञापन



केक काटकर मनाया जन्मदिन
सन रोज संस्थान की ओर से बंधन मैरेज हाउस में सुर सम्राट किशोर कुमार का 87वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उसके बाद स्थानीय कलाकारों ने किशोर दा के गीतों की प्रस्तुति कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्थान के चेयरमैन विवेक अस्थाना ने किशोर कुमार के फिल्मी उपब्धियों को गिनाकर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान निहारिका अस्थाना, देशदीपक, उमेश चंद्र, दिव्य अस्थाना, दिव्यांश अस्थाना, संजोली शुक्ला, श्वेता कुमारी, रिया चौधरी, ज्योति चौधरी, अर्चना गुप्ता, आयुषी सिंह, खुशबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed