फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kidnaping and loot

वादी से जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए, रुपये लूटे

Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kidnaping and loot
वादी से जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए, रुपये लूटे
विज्ञापन

गोरखपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद परवेज परवाज के सगे-संबंधियों पर वादी ने अपहरण कर रुपये लूटने और सादे कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेराज, मोहम्मद एजाज और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का यह भी आरोप है कि परवेज परवाज की शह पर ही लोगों ने वारदात की है। पुलिस ने बुधवार की देर रात मेराज को गिरफ्तार भी कर लिया है।
रुस्तमपुर इलाके की रहने वाली एक महिला ने परवेज और जुम्मन पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में परवेज जेल में है। मामले में वादी महिला ने बुधवार की रात कैंट थाने में तहरीर दी। उसका आरोप है कि परवेज और जुम्मन पर दर्ज कराए गए पुराने केस को लेकर परवेज परवाज के सहयोगी मेराज पुत्र सफीउल्लाह ने एजाज और एक अन्य के साथ एक जुलाई की रात गाड़ी असलहे के दम उसका अपहरण कर लिया और अज्ञात सुनसान जगह पर लेकर चले गए। वहां पर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने के बाद पर्स भी लूट लिया। पर्स में कुछ रुपये, आधार कार्ड और कई जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और देर रात मेराज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रुपये और पर्स आदि भी बरामद हुए हैं लेकिन सादे कागजात की जांच जारी है। इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ पर दर्ज कराया था केस
2007 में परवेज परवाज ने योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों पर दंगा भड़काने का केस दर्ज कराया था। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था। इसी के बाद वह सुर्खियों में आए थे। इसके बाद फिर 2018 में अचानक उनके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ और वह जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed