फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   khichdi mela preperation

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

Mon, 23 Dec 2019 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
khichdi mela preperation
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर। - फोटो : gorakhnath temple
मकरसंक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन की तरफ से सभी विभागों को दिसंबर के अंत तक सभी कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर तक आने वाली सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग कर रहा है। बिजली विभाग परिसर में स्ट्रीट लाइट, सर्च लाइट लगवा रहा है।
विज्ञापन


मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए स्थायी शौचालयों का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। अस्थायी शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह से जगह-जगह पानी के स्टैड पोस्ट लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मेले के दौरान में पूरे परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए सफाई कर्मचारियों की टीम लगातार कार्य करेंगी। मंदिर में जगह-जगह कूड़ेदान लगा दिए गए हैं। नगर निगम की गाड़ियां समय-समय पर कूड़े का निस्तारण करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed