फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kharmas auspicious work

क्या होता है खरमास? 15 दिसंबर से अगले एक महीने तक क्यों नहीं होंगे कोई भी शुभ कार्य

Mon, 09 Dec 2019 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
kharmas auspicious work
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खरमास 16 दिसंबर से लग रहा है, जो 15 जनवरी तक रहेगा। इस बीच एक महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। हालांकि भगवत आराधना की दृष्टिकोण से यह मास उत्तम होता है। आचार्य पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक का परित्याग कर रात्रि में 12 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन


लगभग एक महीने तक ये इसी राशि में रहेंगे। पुन: 15 जनवरी को सुबह इस राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह एक महीने तक धनुर्मास (खरमास) रहेगा। शुभ कार्यों में प्रयुक्त तीन ग्रह, सूर्य, चंद्र और बृहस्पति में से एक का बल क्षीण हो जाता है। इसलिए शुभ कार्य नहीं होते हैं, लेकिन इस महीने का अधिपति बृहस्पति होने से भगवत भक्ति के लिए सर्वोत्तम महीने के रूप में मान्य है।
विज्ञापन


धनुर्मास माहात्म्य
दक्षिण भारत और उत्तरी भारत के अनेक मंदिरों में धनुर्मास (खरमास) का उत्सव मनाया जाता है। यह षौष मास के नाम से जाना जाता है। पौष कृष्ण अष्टमी को श्राद्ध करके ब्राह्मण भोजन कराने से उत्तम फल मिलता है। पौष कृष्ण एकादशी को उपवासपूर्वक भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। यह सफला एकादशी कहलाती है। इस व्रत को करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं । पौषमास की कृष्ण द्वादशी को सुरूपा द्वादशी का व्रत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed