{"_id":"5d188cbb8ebc3e3cf6223d42","slug":"keshav-prasad-maurya-attacked-on-akhilesh-yadav-and-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेल गठबंधन भी नहीं रोक सका भाजपा का विजय रथ, बुआ-बबुआ के रास्ते भी अलग हो गए: मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेल गठबंधन भी नहीं रोक सका भाजपा का विजय रथ, बुआ-बबुआ के रास्ते भी अलग हो गए: मौर्य
Sun, 30 Jun 2019 03:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी है, उसपर खरा उतरने की जिम्मेदारी हम सबकी है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र भाई मोदी ने कहा था कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का एक मात्र संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए गांव गरीब किसान मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। उक्त बातें महराजगंज में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
वे रविवार को परतावल नवीन मंडी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश लगातार खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गांव गरीब किसानों नौजवानों को हित में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

सरकार जाति धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर विभेद किए बिना सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को अपना कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार की वापसी भाजपा के कार्यकर्ताओं के मेहनत का प्रतिफल है और ऐसे कर्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए गौरव का कार्य है।
उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ भतीजे का बेमेल गठबंधन भी भाजपा के विजय रथ को रोक नहीं पाई और हार के बाद बुआ बबुआ के रास्ते भी अलग हो गए।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा की नीतियों की बखान करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मिशन 2022 के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया।