फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kesav Maurya says, 'Akhilesh is GAPPU CM'

अखिलेश सबसे बड़े ‘गप्पू’ सीएम : केशव

Mon, 27 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kesav Maurya says, 'Akhilesh is GAPPU CM'
प्रेसवार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य। - फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। कहा कि वह देश के अब तक के सबसे ‘गप्पू’ मुख्यमंत्री हैं। कहते हैं कि हम 24 घंटे बिजली देते हैं, मगर वह कहां जाती है किसी को पता नहीं।
विज्ञापन


केशव प्रसाद रविवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। लूट, हत्या, बलात्कार आम बात हो गई है। उनकी पार्टी के विधायक पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। फिर कहते हैं कि काम बोलता है। सपा सरकार में अधिकारी सपा के पदाधिकारी की तरह कार्य कर रहे हैं। थाने सपा के कार्यालय के रूप में कार्य करते थे। इसकी वजह से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं, उनकी फरियादें अनसुनी कर दी गईं। ऐसी सरकार को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। साल 2017 में प्रदेश की जनता 2014 दोहराने जा रही है।
विज्ञापन


पूर्वांचल की समस्याओं के बारे में कहा कि यहां के नौजवानों के साथ सपा-बसपा सरकार में बहुत अन्याय हुआ। नौकरियों में धांधलियां हुईं। बेरोजगारी के कारण युवाओं को परिवार छोड़कर बाहर नौकरी करने जाना पड़ता है। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने उसकी पवित्रता को कलंकित किया। कहा कि सरकार बनने पर उसकी जांच कराई जाएगी। पूर्वांचल बोर्ड का गठन किया जाएगा। दोषी जेल में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। पूर्वांचल में हर सीट पर कमल खिलेगा। सपा-बसपा का खाता खुलना भी मुश्किल होगा। कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। इसीलिए बसपा के मंत्रियों की लोकायुक्त ने जो जांच रिपोर्ट दी, उसमें वे सभी दोषी पाए गए, मगर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि अखिलेश सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed