{"_id":"5dfe53228ebc3e87a7628546","slug":"kapilvastu-mahotsaw-in-siddharthnagar-gorakhpur-news-gkp33417812","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु महोत्सव: पहले मालिनी अवस्थी के सुर, फिर कॉमेडी नाइट, अंतिम दिन की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु महोत्सव: पहले मालिनी अवस्थी के सुर, फिर कॉमेडी नाइट, अंतिम दिन की झलकियां
Sun, 22 Dec 2019 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कपिलवस्तु महोत्सव की छठी रात को यादगार बना दिया। मंच से भोजपुरी, अवधी और बुंदेली बोलियों में रचे गीतों को ऐसी आवाज दी कि हर तरफ केवल तालियों गड़गड़ाहट गूंजती रही। गीतों में छिपी कहानियों को सुनाते हुए उन्होंने बाल विवाह पर भी तगड़ा तंज कसा। उनकी हर प्रस्तुति पर लोगों की तालियां उनका हौसला और बढ़ा रही थी।
कपिलवस्तु महोत्सव में शुक्रवार की रात मालिनी अवस्थी ने ठुमका लगाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हमरे देश क जवान, देशवा के शान... गीत से की। इसके बाद अंगुरी में डसले बिया नगिनिया रे..., झुलनी के रंग सांचा हमार पिया... की प्रस्तुति ऐसी रही कि हर तरफ केवल तालियों का शोर सुनाई दे रहा था। वियोग के गीत, रेलियां बैरन पिया को लिए जाए रे... से उन्होंने पति और पत्नियों के प्यार को शब्दों के धागे में पिरो दिया।
बाल विवाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने सइयां मिले लरिकइयां मैं का करूं... पर खूब तालियां बंटोरीं। बीच-बीच में वह मंचों से उतरकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों तक आ पहुंची। इसके बाद भीड़ ने उनके गीतों पर बखूबी साथ दिया। अंत में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, उनकी पत्नी स्नेहलता पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिलाधिकारी दीपक मीणा, उनकी पत्नी मनीषा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, एसडीएम उमेश चन्द्र निगम आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
काला नमक का भी जिक्र
भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी कार्यक्रम के दौरान पूरे विश्व में अपनी खुशबू से पहचाने बनाने वाले काला नमक चावल का जिक्र करना नहीं भूलीं। कहा कि गोरखपुर में शिक्षा ग्रहण करने से लेकर पालन-पोषण के बीच बड़ी होने के साथ ही पति अवनीश अवस्थी के जिलाधिकारी गोरखपुर रहते हुए इस क्षेत्र के बारे में बखूबी परिचित हूं। ऐसे में काला नमक चावल को भूल ही नहीं सकती हूं।

हंसी ठहाके के बीच गुजरी महोत्सव की छठी रात
गायक राजन श्रीवास्तव और सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु महोत्सव में शुक्रवार को कॉमेडी नाइट में राजन श्रीवास्तव व सुरेश अलबेला की प्रस्तुति ने लोगों को खूब गुदगुदाया। कामेडी नाइट में लोगों ने हर एक प्रस्तुति पर खूब ठहाके लगाए। अपने अभिनय से लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। मंच पर आते ही दोनों कलाकारों ने अपनी शरारतों, अदाओं, चुहलबाजियों और डायलॉग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शुक्रवार रात कपिलवस्तु महोत्सव में सबसे पहले कॉमेडी राजन श्रीवास्तव पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि सिक्योरिटी बहुत टाइट है। सुरक्षा व्यवस्था कितनी चौकस है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी 100 नंबर पर डॉयल करिए और 200 रुपये देकर जाइए। एक शराबी के पास कितने बहाने होते हैं, सुनाया तो पंडाल में बैठे दर्शक अपनी हंसी को रोक नहीं पाए।
इसके अलावा कई प्रसंग सुनाकर गुदगुदाया। इसके बार पारी आई सुरेश अलबेला की। उन्होंने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। नेताओं से लेकर अभिनेत्री और क्रिकेटरों पर ऐसा तंज कसा कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, बस्ती की पूर्व चेयरमैन स्नेहलता पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, उनकी पत्नी मनीषा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम शर्मा, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बेहतरीन रही नवाचार की प्रस्तुति, सम्मानित हुए 28 शिक्षक
कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के लिए पूर्व में प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जनपद के 26 व गोरखपुर के दो शिक्षकों को चयनित किया गया था। गोरखपुर के प्रभात त्रिपाठी व विकास चंद राय ने विज्ञान के चमत्कार के संबंध में प्रयोगों को करके दिखाया तो भनवापुर विकास क्षेत्र के शिक्षक हिमांशु दूबे ने अंग्रेजी व्याकरण के आसान शिक्षण के गुर बताए।
कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ लोटन गोपाल जी मिश्रा की प्रस्तुति से हुई। इसके अलावा पूमावि डुमरियागंज के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नसीम अहमद, प्रावि गौल्हौरा के आशुतोष सिंह, प्रावि रेहरा की रजनी जायसवाल, पूमावि पननी के दयाशंकर पांडेय, पूमावि जोगिया के अंशुमान सिंह, पूमावि शाहेपारा के उत्सव तिवारी, प्रावि नौगढ़ पश्चिम के संघशील, पूमावि मध्यनगर के वीरेंद्र मौर्य, पूमावि पलिया टेकधर की प्रियदर्शिका पांडेय, पूमावि सिकटहिया के अपूर्व श्रीवास्तव, पूमावि बूडा के महेश चंद, पूमावि लेदवा के मुस्तन शेरूल्लाह, प्रावि गड़ाकुल की स्वाती वर्मा, प्रावि परसा खुर्द के अभय श्रीवास्तव ने विद्यालय विकास व बेहतर शिक्षण सहित खेलकूद गतिविधियों के लिए स्वयं द्वारा किए जा रहे कार्यों व नवाचारों को बताया।
अंत में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सहित विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा पांडेय व लालजी त्रिपाठी, राजेन्द्र पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय समेत रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, सुधाकर मिश्र व सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

सराही गई महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति
कपिलवस्तु महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत महिषासुर मर्दिनी का काव्य मंचन हुआ। इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुति काफी सराही गई। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र भी सौंपा गया।
शनिवार को महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर के अमित पटेल की अगुवाई में टीम द्वारा महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति हुई। नाट्य मंचन में पात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुति से सजीव चित्रण दर्शाया। इसके अलावा जनपद के कवि रंजीत कुमार वर्मा, आनंद सुमन, अमरमणि दुबे, गायब बब्लू अग्रहरि, आदित्य कुमार सिंह की प्रस्तुति पर तालियों की गूंज होती रही।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्याम धनी रही, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय आदि की उपस्थिति रही। संचालन नितेश पांडेय ने किया।