फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jyouti rani wins amar ujala cooking competition

अमर उजाला रूपांतरण कुकिंग प्रतियोगिता : ज्योति रानी गुप्ता सुपर कुक चुनी गईं

Mon, 08 Feb 2016 01:52 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jyouti rani wins amar ujala cooking competition
अमर उजाला और श्री स्वाद मसाले की तरफ से रूपांतरण क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में ज्योति रानी गुप्ता सुपर कुक चुनी गईं। लजीज व्यंजनों की सुगंध के बीच गीत-संगीत की बयार पूरे कार्यक्रम के दौरान बहती रही। प्रतियोगिता में क्लब की 20 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाकर जजों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्वाद मसाले के कार्यकारी निदेशक अमित चौबे, संगम फैमली बाजार के निदेशक संदीप टेकड़ीवाल, होटल प्रगति इन के महाप्रबंधक नवीन रंजन श्रीवास्तव, प्रतियोगिता की जज शेफ रेखा पांडेय, सावन सिंह और विकास मिश्र और गायक अनुराग सुमन के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद कुकिंग प्रतियोगिता में शामिल 20 महिलाओं ने जहां लजीज व्यंजन बनाकर सभी का दिल जीत लिया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायक अनुराग सुमन ने किशोर कुमार के गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चांद चांद लगा दिए। उनका साथ संदीप टेकड़ीवाल और अविनाश ने भी दिया।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा अभियांस मणि ओझा ने भी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नन्ही बच्ची परी ने ‘प्रेम रतन धन पाओ’ गीत पर नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। स्वाद मसाले, संगम फैमली बाजार और हरि प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ की तरफ से कार्यक्रम के दौरान सवालों के जवाब देने वाली सैकड़ों महिलाओं को कूपन देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेता
कुकिंग प्रतियोगिता में ज्योति रानी गुप्ता को प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने गोभी की खीर और चीज व्यंजन पार्सल बनाया था। विजेता को अमर उजाला की तरफ से 3100 रुपये का चेक और संगम फैमली बाजार की ओर से 1100 रुपये का कूपन दिया गया। लक्ष्मी वर्मा ने खजूर लाली पॉप बनाया था। उन्हें द्वितीय पुरस्कार के रूप में अमर उजाला की तरफ से 2100 रुपये का चेक दिया गया। तृतीय पुरस्कार पूनम खुल्लड़ को मिला। उन्होंने प्याज की खीर बनाई थी। अमर उजाला की तरफ से उन्हें 1100 रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा तीनों को ताज भी पहनाया गया। प्रतियोगिता में उपासना गुप्ता, रीना श्रीवास्तव, रुचि अग्रवाल, ममता वर्मा, आशा रानी अग्रवाल, प्रिया निषाद और काजल सरकार को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

सीखने को मिलता है व्यंजन बनाना
रूपांतरण के जरिए कुकिंग प्रतियोगिता में कई बार हिस्सा ले चुकी हूं। यहां दूसरे के बनाए लजीज व्यंजन देखकर उसे बनाने का तरीका सीखने को मिलता है।
- रीना श्रीवास्तव

यहां मिलता है प्रतिस्पर्धा का मौका
घर में खाना बनाने पर तारीफ तो मिलती है पर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती। यहां प्रतिस्पर्धा का मौका मिलता है। इससे दूसरों से बेहतर करने की ललक भी पैदा होती है।
- मृणाल अग्रवाल

महिलाओं को अवसर मिलता है
हर बार रूपांतरण की प्रतियोगिता में भाग लेती हूं। यहां मनोरंजन के साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यहां महिलाओं को जो मौका दिया जाता है, वह सराहनीय है।

- रुचि अग्रवाल

कमियों का भी पता चलता है
घर में तो सभी महिलाएं खाना पकाती हैं, मगर उनके व्यंजन के असली स्वाद का पता प्रतियोगिता में ही चलता है। यहां कमियां भी पता चलती हैं।
- दिव्या ओझा

सीखने को मिला, मनोरंजन भी हुआ
कुकिंग प्रतियोगिता में जहां अलग-अलग व्यंजन बनाना सीखने को मिला वहीं गाने और तरह-तरह की प्रतियोगिताओं से मनोरंजन भी हुआ।
- दिव्या गुप्ता

प्रतियोगिता अच्छी रही
कुकिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागी के तौर पर काफी कुछ सीखने को मिला। इसके अलावा मुझे दर्शकों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता अच्छी लगी।
- अंतिमा

बेहतर कार्यक्रम था
महिलाओं को इस तरह के आयोजन से बेहतर अवसर मिलते हैं। प्रमोशनल प्रोग्राम के तौर पर भी इसे देखा जाए तो यह एक बेहतर कार्यक्रम था।
- अमित चौबे, श्रीस्वाद मसाले

प्रतिभा निखरती है
नारी शक्ति को जोड़ने का जो प्रयास ‘अमर उजाला’ ने किया, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं की प्रतिभा निखरती है।
- संदीप टेकड़ीवाल, संगम फैमिली बाजार

प्रतिस्पर्धा बढ़ती है
कुकिंग प्रतियोगिता में कई तरह के व्यंजन देखने का अवसर मिला। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में प्रतिस्पर्धा  बढ़ती है।
- नवीन रंजन श्रीवास्तव, प्रगति इन

व्यंजन बनाने में महिलाओं में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यहां आने के बाद मैंने भी कई तरह के नए व्यंजन का स्वाद चखा। मैंने खुद यहां से बहुत कुछ सीखा
- रेखा पांडेय, संजीव कपूर किचन विजेता

कुकिंग तो काफी पहले से करता आ रहा हूं लेकिन मुझे जज बनने का मौका पहली बार मिला। मैंने व्यंजन की शाइनिंग, सामानों को मिलाने का अनुपात और स्वाद को आधार बनाया। सभी में प्रतिभा दिखी।
- विकास मिश्रा, कार्यकारी शेफ, होटल प्रगति इन

जितनी भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, सबके व्यंजन में कुछ न कुछ खास था। मुझे भी निर्णय लेने में बहुत दिक्कत हुई। बड़ी मुश्किल से सर्वश्रेष्ठ का चुनाव कर सका।
- सावन सिंह, कार्यकारी शेफ, यलो चिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed