फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jymnastic competition

जिम्नास्टिक में मेजबान 26वीं वाहिनी का दबदबा 

Fri, 29 Apr 2016 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 29 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
jymnastic competition
26वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : shivharsh
26वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर आयोजित 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन जूडो, कुश्ती और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के जिम्नास्टिक स्पर्धा में मेजबान का दबदबा कायम है। 37वीं वाहिनी कानपुर दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक स्पर्धा में 26वीं वाहिनी चैंपियन की दौड़ में सबसे आगे है। 37वीं वाहिनी कानपुर दूसरे और 12वीं वाहिनी फतेहपुर और 20वीं वाहिनी आजमगढ़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में 12वीं वाहिनी के प्रभाष कुमार श्रीवास्तव और 37वीं वाहिनी के विक्रांत सिंह के बीच कांटे का टक्कर चल रहा है।
विज्ञापन


कुश्ती स्पर्धा में 70 किलोग्राम भार वर्ग में 34वीं वाहिनी धर्मेंद्र यादव प्रथम, 39वीं वाहिनी के उमेश द्वितीय तथा 48वीं वाहिनी के कुंज लाल तीसरे स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम भार वर्ग में 34वीं वाहिनी के मरछू यादव प्रथम, 26वीं वाहिनी संतोष मौर्य द्वितीय तथा 12वीं वाहिनी के रामराज यादव और 36वीं वाहिनी के राम अवध यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 किलोग्राम भार वर्ग में 26वीं वाहिनी के वीरेंद्र यादव प्रथम, 20वीं वाहिनी के प्रदीप कुमार द्वितीय तथा 37वीं वाहिनी के जगराम सिंह और 12वीं वाहिनी के नागेंद्र कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 130 किलोग्राम भार वर्ग में 26वीं वाहिनी के लल्लन यादव प्रथम, 12वीं वाहिनी के जावेद इकबाल द्वितीय तथा 36वीं वाहिनी के राज किशोर यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed