फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   junior doctors and attandets fight in medical college

जूनियर डॉक्टर और तीमारदार में मारपीट

Fri, 12 Aug 2016 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 12 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
junior doctors and attandets fight in medical college
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदार में विवाद हो गया। बीती रात कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई और डॉक्टरों ने तीमारदार को पीट दिया। मौजूद लोगों ने तीमारदार को बचाया और वहां से भगा दिया। उधर, जूनियर डॉक्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जूनियर डॉक्टरों ने शिकायत किया कि तीमारदार ने उनके साथ बदसलूकी की और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप यह भी है कि जूनियर डॉक्टरों ने नाम न बताने पर मरीज को भगाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी कामनी (4) पुत्री राजेंद्र घर की छत से गिर गई थी। 11 अगस्त को गंभीर रूप से घायल होने के बाद घर वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर के पीओपी वार्ड बेड नंबर एक पर भर्ती कामनी की मां वंदना के कुछ रिश्तेदार उसे देखने के लिए पहुंचे थे। उसने वंदना से दवा के बारे में पूछा कि दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है या अंदर से मिल रही है। वंदना के बाहर से दवा लेने की बात बताने पर तीमारदार नर्स के पहुंच गया। नर्स से उन्होंने दवा अंदर से न देने का कारण पूछा तभी कुछ जूनियर डॉक्टर वहां पहुंच गए। जूनियर डॉक्टर से तीमारदार की बहस हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी देर बाद जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद तीमारदार को वहां से भगाया जा सका। यही नहीं आरोप है कि नाराज जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार का नाम पता मरीज की मां से पूछा और कहा है कि उसकी जानकारी न देने पर अस्पताल से भगा दिया जाएगा। घटना शांत होने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। पुलिस भी रात में पहुंची थी और मरीज से तीमारदार के बारे में पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed