फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jet flight not fly til october

अक्टूबर तक नहीं उड़ सकेगी जेट लाइट की फ्लाइट

Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
jet flight not fly til october
फ्लाइट
गोरखपुर से दिल्ली के लिए एक बार फिर हवाई सेवा प्रभावित हो गई है। करीब साल भर तक बंद रहने के बाद मार्च में शुरू हुई जेट एयरवेज की जेट लाइट फ्लाइट के लंबे समय तक उड़ान नहीं भर पाने की आशंका है। पिछले करीब पखवारे भर से रद्द चल रही यह फ्लाइट पूरे समर शेड्यूल यानी अक्टूबर 2016 तक बंद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ऐसे में अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट की एकमात्र विकल्प बची है। हालांकि कुछ और विमान कंपनियों के गोरखपुर से फ्लाइट सेवा शुरू करने की बात चल रही है। अगर एयरफोर्स ने उन्हें अपनी रजामंदी दे दी तो भविष्य में कुछ दिल्ली के लिए कुछ और विकल्प मिल सकते हैं।
विज्ञापन


इन प्रयासरत कंपनियों में टाटा की विस्तारा फ्लाइट भी शामिल है। यह बोइंग विमान है जिसमें सीटों की क्षमता अधिक है। अगर एयरफोर्स की तरफ से इसे मंजूरी मिल जाती है तो दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा क्योंकि यहां से संचालित  जेट लाइट और एयर इंडिया दोनों ही फ्लाइट की क्षमता करीब 70 सीट की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस विमान के बड़े होने और टर्मिनल की क्षमता अधिक नहीं होने के साथ ही रन-वे पर जगह आदि की दिक्कत की वजह से इस विमान कंपनी को मंजूरी मिलने में दिक्कत आ सकती है।


बता दें कि रन-वे के विस्तार आदि की वजह से पिछले करीब एक साल से जेट लाइट सेवा बंद थी। इस बीच 15 जनवरी से एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू होने से दिल्ली जाने वालों को थोड़ी राहत मिली। मार्च से जेट लाइट की फ्लाइट सेवा भी शुरू हो जाने से ये सहूलियत काफी बढ़ गई थी। हाल ही में जेट लाइट ने अपनी सेवा का विस्तार कर सप्ताह में सातों दिन फ्लाइट शुरू कर दी थी मगर पायलट की दिक्कत की वजह से पखवारे भर से यह सेवा रद्द चल रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed