{"_id":"5d0340788ebc3e37696e0f07","slug":"jee-advanced-2019-result-himanshu-of-gorakhpur-gets-second-rank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस के परिणामों में गोरखपुर के हिमांशु को मिली दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस के परिणामों में गोरखपुर के हिमांशु को मिली दूसरी रैंक
Fri, 14 Jun 2019 12:06 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस 2019
- फोटो : अमर उजाला
देश के सभी आईआईटी में प्रवेश के लिए हुई जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम आज जारी हो गया। गोरखपुर के हिमांशु गौरव सिंह की ऑल इंडिया में दूसरी रैंक आई है।
हिमांशु मूलरूप से चित्रकूट के रहने वाले हैं, लेकिन हिमांशु की पूरी पढ़ाई गोरखपुर से हुई है। इससे पहले जेईई मैन में हिमांशु को बढ़िया रैंक मिली थी।
हिमांशु एकेडमिक हाइट्स के विद्यार्थी हैं, उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता की है। सफलता में मां का विशेष योगदान रहा। बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकारी नौकरी भी छोड़ दी। हिमांशु फिजिक्स ओलंपियाड के टॉपर भी रहे हैं।
आपको बता दें कि आईआईटी रूड़की ने जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दे दी है। साथ ही लिंक भी जारी किया है। हालांकि लिंक क्लिक करने पर अभी पेज खुल नहीं रहा है। अभ्यर्थी परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट पोर्टल या जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Trending Videos
जेईई एडवांस्ड 2019 में कार्तिकेय गुप्ता ने देशभर में टॉप किया है। बता दें कि इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन 27 मई 2019 को दो पालियों में किया गया था। आईआईटीज ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड 2019 के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की थी। करीब 1.73 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि देश के विभिन्न आईआईटीज में सीटों की संख्या करीब 11279 है।