फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jaya and dimple will innugrate Purvanchal museaum

जया बच्चन और डिंपल यादव करेंगी शुभारंभ 

Fri, 29 Apr 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 29 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
jaya and dimple will innugrate Purvanchal museaum
पूर्वाँचल संग्रहालय। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पूर्वांचल संग्रहालय प्रशासनिक भवन परिसर में बनकर तैयार हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन अब इसके शुभारंभ की तैयारी में जुट गया है। समूचे पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने की मंशा के साथ बने इस संग्रहालय का शुभारंभ राज्यसभा सांसद जया बच्चन और लोकसभा सदस्य डिंपल यादव से कराने की योजना है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि इसे लेकर दोनों सांसदों को न्यौता भेज दिया गया है। दोनों ही सांसदों ने सहमति दे दी है, लेकिन अभी तिथि का निर्धारण नहीं हो सका है। दोनों सांसदों की ओर से बहुत जल्द तिथि भी मिल जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उसके बाद यह संग्रहालय यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के साथ ही आम पब्लिक के लिए भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि संग्रहालय का खाका तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से एक समिति बनाई गई थी, जिसने इसे लेकर अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक संग्रहालय को सजाने की योजना बनाई जा रही है। कुलपति ने बताया कि संग्रहालय के विकास के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. राजवंत राव ने संग्रहालय की खूबियां गिनाते हुए बताया कि इसका बड़ा फलक नवपाषाण काल से लेकर आधुनिक युग की ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे होगा। संग्रहालय भवन में धरोहरों की प्रस्तुति की डिजाइन तैयार कर ली गई। जल्द ही इन्हें सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद कनक लता ने जताई थी इच्छा

पूर्व कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने तीन साल पहले यूनिवर्सिटी में पूर्वांचल संग्रहालय की योजना पर जब संासद मोहन सिंह से चर्चा की तो उन्होंने इस मद में सांसद निधि से दो करोड़ देने जारी करने का आश्वासन दे दिया। सांसद मोहन सिंह तो अब नहीं रहे, लेकिन उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद कनक लता ने पिता की इच्छा पूरी करने में यूनिवर्सिटी को भरपूर सहयोग दिया। पिछले दिनों जब सांसद कनक लता संग्रहालय के निर्माण की स्थिति देखने आईं तो उन्होंने इसके शुभारंभ के लिए जया बच्चन और डिंपल यादव को बुलाने की इच्छा जताई। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन दोनों सांसदों को न्यौता भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed