{"_id":"594a90ed4f1c1bef218b45c7","slug":"international-yoga-day-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में लोगों ने लिया योग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में लोगों ने लिया योग प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर में चल रहे साप्ताहिक योग शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इसमें स्थानीय के साथ ही बाहर के लोगों ने भी काफी संख्या में हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में योगाचार्य शिवनाथ के अलावा योग प्रशिक्षक डा. चंद्रजीत यादव ने भी प्रशिक्षणार्थियों को योग क्रिया की जानकारी दी। वहीं विद्यार्थी शुभम द्विवेदी ने आसन करके लोगों को प्रेरित किया।
मंच पर विराजमान डा. यादव एक-एक आसन नाम बोल रहे थे, वहीं उपस्थित शुभम खुद वह आसन करके लोगों को दिखाते थे। आसन कर रहे लोगों द्वारा ठीक से न कर पाने की स्थिति में डा. चद्रजीत यादव उनका मार्गदर्शन किया जा रहा था। करीब दो घंटे तक योगासन, ध्यान, प्राणायाम की सभी क्रियाएं वहां पहुंचे लोगों ने किया।
इस अवसर पर योगाचार्य शिवनाथ ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हम महायोगी गुरु गोरखनाथ की परम्परा के वाहक हैं। गोरखपुर की धरती से पुष्पित पल्लवित यह योग धारा आज दुनिया के कोने-कोने में पीड़ित मानव को सुख का सुगंध पहुंचा रही है। डा. चंद्रजीत यादव ने कहा कि 21 जून की तिथि भारत के ऋषि परम्परा के दुनिया का श्रद्धा दिवस बन गया है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से शुरू हुआ योग प्रशिक्षण का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से किया गया था। क्रीड़ा संकुल में एक घंटे तक चले शिविर में लगभग 5000 लोगों ने एक साथ योग किया। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित लोगों से लेकर जिला प्रशासन और महानगर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
तीन साल पहले जब प्रधानमंत्री ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। उसी समय से यहां भी जून में ही योग शिविर का आयोजन किया जाने लगा। इस दौरान बहुत ज्यादा संख्या में लोगों ने इसमें भाग नहीं लिया था। इस बार विश्व योग दिवस पर गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक साथ पांच हजार लोगों ने योगासन किया। योग दिवस पर जिला प्रशासन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा संकुल में मंच सजाया गया, जहां से योगाचार्य सामने बैठे लोगों को योग की क्रियाएं बता रहे थे और सामने बैठे लोग वैसी ही क्रियाओं का पालन कर रहे थे।
योग शिविर में पहुंचने वालों में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.वीके सिंह, कमिश्नर अनिल कुमार, जिलाधिकारी राजीव रौतेला, आईजी जोन मोहित अग्रवाल, डीआईजी रेंज एन. चौधरी, एसएसपी आरपी पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, मेयर सत्या पांडेय, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, भाजपा विधायक संगीता यादव, भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री उपेंद्र दत्त शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजपा नेता रमेश सिंह, आदि मौजूद रहे। योग शिविर में एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिटियर समय-समय पर लोगों की योग करने में मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
मंच पर विराजमान डा. यादव एक-एक आसन नाम बोल रहे थे, वहीं उपस्थित शुभम खुद वह आसन करके लोगों को दिखाते थे। आसन कर रहे लोगों द्वारा ठीक से न कर पाने की स्थिति में डा. चद्रजीत यादव उनका मार्गदर्शन किया जा रहा था। करीब दो घंटे तक योगासन, ध्यान, प्राणायाम की सभी क्रियाएं वहां पहुंचे लोगों ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर योगाचार्य शिवनाथ ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हम महायोगी गुरु गोरखनाथ की परम्परा के वाहक हैं। गोरखपुर की धरती से पुष्पित पल्लवित यह योग धारा आज दुनिया के कोने-कोने में पीड़ित मानव को सुख का सुगंध पहुंचा रही है। डा. चंद्रजीत यादव ने कहा कि 21 जून की तिथि भारत के ऋषि परम्परा के दुनिया का श्रद्धा दिवस बन गया है।
विज्ञापन
योग शिविर में मुस्लिम भी हुए शामिल
गोरखनाथ मंदिर में चल रहे योग शिविर में बलिया के मूल निवासी एवं उड़ीसा रेलवे में तैनात एक टीटीई मुख्तार अंसारी ने योग शिक्षा लिया। उन्होंने कहा कि महायोगी के दरबार में योग शिविर लगने की जानकारी हुई तो भाग लेने के लिए आ गया। इस्लाम में विरोध के सवाल पर कहा कि मूर्ख इस तरह की बात करते हैं। दुनिया के 200 देशों में योग हो रहा है। उनमें से 40 इस्लामिक देश भी हैं। योग मन और शरीर को स्वस्थ करने के लिए है। इसका धर्म से क्या लेना-देना है। यहां पर और मुस्लिम योग करने आए थे।यहां से योग की शिक्षा लेकर दूसरों को भी बताएंगे
राजस्थान से राजेश्वर नाथ ने बताया कि पहले भी आ चुके हैं। अबकी बार अपने तीन भक्तों को भी लेकर आए हैं। योग से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। हम योग की शिक्षा लिए हैं और अब वहां जाकर दूसरों को भी बताएंगे।विश्वविद्यालय के क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुआ योग प्रशिक्षण शिविर
योग करने से शरीर के साथ मन भी एकाग्र होता है। तीन साल पहले प्रधानमंत्री के प्रयास से इसे पूरे देश के लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर अपनी भागीदारी दी। ये बातें विश्वविद्यालय क्रीड़ा संकुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आए लोगों को धन्यवाद दिया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग के प्रति लगातार लोगों को जागरूक करते रहते हैं। किसी भी इंसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी सेहत होती है और रोजाना थोड़ा समय निकालने से इस पूंजी को लंबे समय तक संजो सकते हैं।सुबह सात बजे से शुरू हुआ योग प्रशिक्षण का आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से किया गया था। क्रीड़ा संकुल में एक घंटे तक चले शिविर में लगभग 5000 लोगों ने एक साथ योग किया। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित लोगों से लेकर जिला प्रशासन और महानगर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।