फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspire camp in MPPG college

विज्ञान के चमत्कार से रूबरू हुए विद्यार्थी

Thu, 13 Oct 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 13 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Inspire camp in MPPG college
एमजी पीजी कालेज मे इंस्पायर इंटर्नशिप कैम्प को सम्‍बोधित करते प्रशान्त नारायण । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय इंस्पायर कैंप की शुरुआत हुई। पहले दिन देश भर से आए वैज्ञानिकों ने शहर के डेढ़ दर्जन स्कलों के बच्चों को विज्ञान के चमत्कार से रूबरू कराया और उनमें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा की। नई तकनीक की मिली जानकारी से कैंप में मौजूद 200 विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में आयोजन का औचित्य बताते हुए विज्ञान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उसके बाद मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कॉलेज की ओर से विज्ञान के लिए किए गए प्रयास की चर्चा की। अमेरिका से आए राहुल नारायण ने विश्व में हो रहे तकनीकी विकास और उससे होने वाले लाभ की जानकारी विद्यार्थियों को दी। कॉलेज प्रबंधक प्रेम नारायण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को जीवन शैली में वैज्ञानिकता को जगह देने सलाह दी, जिससे जीवन शैली को उच्चीकृत किया जा सके।
विज्ञापन


बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से आए पद्मश्री वैज्ञानिक प्रो. ओएन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान सभी के अंदर है, जरूरत उसे प्रदर्शित या जागृत करने की है। प्रो. गंगा राम चौहान ने कुटीर उद्योगों में विज्ञान के इस्तेमाल के बारे में बताया। कॉलेज के अध्यक्ष श्रीकृष्ण ने विज्ञान और अध्यात्म के संबंध की चर्चा की और उसके फायदे भी गिनाए। उद्घाटन सत्र के संचालन की जिम्मेदारी डॉ. सविता रानी सिंह ने निभाई। इस दौरान डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल जी, डॉ. वीके वर्मा, डॉ. एएन ठाकुर, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, आकांक्षा, रितेश श्रीवास्तव, डॉ. आभा राज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनो टेकभनालॉजी से बन रही टारगेटेड मेडिसिन : प्रो. ओएन 

कैंप में शिरकत करने बनारस हिंदू यूनिवर्सटी से आए शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड प्राप्त पद्मश्री वैज्ञानिक प्रो. ओएन श्रीवास्तव ने नैनो टेकभनालॉजी की चिकित्सा व्यवस्था में भूमिका बताई। उन्होंने बताया कि नैनो टेकभनालॉजी की मदद से अब टारगेटेड मेडिसिन तैयार की जा रही है, जो शरीर के उसी भाग पर असर करेगी, जिसमें बीमारी है। प्रो. श्रीवास्तव ने बुखार और दर्द में खाई जाने वाली पैरासिटामॉल टेबलेट की चर्चा करते हुए बताया कि इससे दर्द और बुखार तो दूर होता है लेकिन साइड इफेक्ट के तौर पर किडनी और लिवर की बीमारी मिल जाती है। नैनो टेकभनालॉजी से तैयार की गई दवाओं से यह समस्या दरकिनार हो जाएगी।


उन्होंने बताया कि नैनो टेकभनालॉजी का प्रयोग कैंसर के उपचार में भी कारगर सिद्ध हो रहा है। इस टेकभनालॉजी की मदद से कीमोथिरैपी की ऐसी तकनीक विकसित की जा रही है, जो सिर्फ कैंसर प्रभावित अंग पर प्रभाव डालेगी, शरीर के अन्य भाग पर उसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल और कंप्यूटर की बढ़ाई गई स्पीड भी नैनो टेकभनालॉजी की ही देन है। टेकभनालॉजी की मदद से स्पीड को 1000 गुना तक बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो सिलिकॉन चिप वर्तमान में इस्तेमाल हो रही है, उसकी जगह बहुत जल्द नैनोट्यूब और नैनोग्राफिक ट्यूब का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूएसए में इसका इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed