फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspection starts in the scam of homeopath medicine's bying

होम्योपैथ दवा की खरीद में घोटाले की जांच शुरू

Mon, 04 Jul 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 04 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
inspection starts in the scam of homeopath medicine's bying
सूबे के सभी 32 अस्पतालों में सरकार यह सुविधा मुहैया कराएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जिला होम्योपैथ चिकित्सालय में दवा खरीद में हुए घोटाले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को इस मामले में जुड़े लोगों को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सालय में दवा और गोली की खरीद में घोटाले की शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से की थी वो भी तथ्यों के साथ। यही नहीं, उन्होंने अस्पताल में प्राइवेट लोगोें के बैठने और बाहर की दवा बेचने की भी शिकायत की थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कई सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


उनके मुताबिक अस्पताल में दवा और गोली की खरीद के लिए वित्तीय वर्ष में एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम मिली, मगर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर धन की बंदरबांट कर ली और दवा सिर्फ कागज में खरीदी गई। अस्पताल में कुछ ही दवाएं आ पाईं, जिससे मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि अस्पताल में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के कुछ चहेते रोजाना आते हैं और यहीं बैठकर प्राइवेट दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकैल प्रभारी चिकित्साधिकारी, अस्पताल में कार्यरत एक विकलांग कर्मचारी कभी आता ही नहीं। उसकी जगह दूसरा व्यक्ति न सिर्फ ड्यूटी करता है बल्कि हस्ताक्षर भी वही करता है। जांच में यह सब उजागर हो सकता है। उनके आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ को इस मामले की जांच करने को कहा। सीएमओ ने तत्काल एडिशनल सीएमओ डॉ. एके सिन्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। डॉ. सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को इससे जुड़े लोगों को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed