फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   inspection in nagar nigam

जांच के साथ सिफारिशें भी शुरू हो गईं

Fri, 01 Jul 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Jul 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
inspection in nagar nigam
नगर न‌िगम
नगर निगम के कामों की जांच शुरू होने के साथ ही संबंधित कामों से जुड़े अफसरों की सिफारिशें भी शुरू हो गई हैं। कोई पार्षद तो कोई ठेकेदार को दबंग बताकर अपना कंधा इस्तेमाल होने का तर्क दे रहा है। कमिश्नर के निर्देश पर निगम के सभी वार्डों के 88 बड़े काम जो जांच की जद में हैं, उनकी जांच पखवारे भर में हो जाने की उम्मीद है। उधर, कमिश्नर ने भी दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। जिन भी अफसरों की संलिप्तता पाई गई, वे वर्तमान में यहां तैनात हो या नहीं, उनके बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने पहले पिछले तीन सालों के  सभी कामों की जांच के निर्देश दिए थे, मगर इनकी संख्या 1200 से अधिक पहुंचने पर तय हुआ कि सभी वार्डों के बड़े कामों की जांच होगी। इसके बाद कामों को छांटा गया और उनमें से जांच के लिए 88 काम चिह्नित किए गए। काफी जद्दोजहद के बाद कामों से जुड़े रिकार्ड हासिल करने के बाद अब टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम सबसे पहले यह जांच रही हैं कि संबंधित काम मौके पर हुए भी हैं या नहीं। इसके बाद उसकी गुणवत्ता जांची जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निगम में बड़े पैमाने पर ऐसे खेल हुए हैं कि मौके पर काम हुआ ही नहीं और इस्टीमेट बनाकर रुपये की बंदरबांट हो गई। इसी तरह कई ऐसी सड़कें हैं जो निर्माण के साल भीतर ही उखड़ने लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed