फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   injured lady died during treatment

चाकू घोंपने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Wed, 28 Aug 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
injured lady died during treatment
चाकू घोंपने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर के मोती पोखरा में दामाद द्वारा चाकू घोंपने से घायल सास की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दामाद ने संपत्ति हड़पने के लिए सास को चाकू मारा था।
मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि के मुताबिक बिहार के बेतिया निवासी सुभाष जायसवाल की शादी, मोती पोखरा निवासी बैजनाथ जायसवाल की बेटी ऊषा के साथ हुई थी। बैजनाथ ने करीब 20 साल पहले पत्नी सुधा देवी को छोड़ दिया था। शादी के बाद सुभाष जायसवाल, मोती पोखरा स्थित ससुराल में आकर रहने लगे थे। पडरौना, कुशीनगर निवासी गोरख उपाध्याय नाम का एक व्यक्ति सुधा देवी से अक्सर मिलने आता था और रात में वह उनके घर ही रुकता था। गोरख उपाध्याय की आवाजाही शुरू से ही सुभाष को पसंद नहीं थी। इसी विवाद में रविवार रात दामाद ने सास को चाकू घोंप दिया और गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सुभाष ने खुद शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी भी दी। मेडिकल कॉलेज से घरवाले रात में नर्सिंग होम लेकर चले गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। जहां मंगलवार को सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि सुभाष जायसवाल ने सुधा देवी के गर्दन, पेट, सीने दोनों हाथ और हथेलियों पर 17 वार किया था।
विज्ञापन

संपत्ति के लिए हत्या का आरोप
पश्चिमी चंपारण, बिहार निवासी सुधा के भाई के मुताबिक मोती पोखरा में स्थित घर बहन के नाम पर था। इसी संपत्ति के लिए दामाद ने हत्या कर दी है। सुधा देवी से किसी के मिलने आने और उसको लेकर विवाद होने की बात से सुरेंद्र ने इन्कार किया है। हालांकि आरोपी दामाद का कहना है कि अनैतिक संबंध के शक में ही चाकू मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed