फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indresh Kumar says, ' There is no option of BJP in 2019'

2019 में भाजपा का विकल्प नहीं : इंद्रेश कुमार

Mon, 05 Mar 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Indresh Kumar says, ' There is no option of BJP in 2019'
इंद्रेश कुमार। - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के केंद्रीय पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का विकल्प नहीं है। इसकी चर्चा आम है। सब कह रहे हैं कि अब विपक्ष को 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। 2024 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। इसकी पटकथा लिखी जा चुकी है। जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। 
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने रविवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा के साथ आने का चुनाव में कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे गठबंधन मजबूरी में होते हैं। जनता सब जानती है। वह मजा लेती और चुनाव में गठबंधन को सिरे से खारिज कर देती है। अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान और नौजवानों के लिए काम हो रहा है। हर तबके का समर्थन सरकार के साथ है। 
विज्ञापन


आरएसएस के पदाधिकारी ने कहा कि भगवा से नफरत करने वाले सत्य, धर्म और विकास के विरोधी हैं। भगवा विरोधियों को जनता हर चुनाव में जवाब दे रही है। अभी त्रिपुरा में भगवा परचम लहराया है। भाजपा देशभक्ति और राष्ट्रवाद के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। यही चाह देश की जनता की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले जनता ने कांग्रेस का साथ दिया था। अब जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। ममता, मुलायम, मायावती, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार और केजरीवाल एक-एक राज्य में सिमट गए हैं। कांग्रेस का हाल खराब है। अब उनकी कुछ ही राज्यों में सरकार है। कर्नाटक चुनाव के नतीजे भी भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहां की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed