{"_id":"5c78c195bdec224d9d196a4b","slug":"indian-railway-four-special-train-will-run-on-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर कन्फर्म टिकट न मिला तो निराश मत हों, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, होली पर कन्फर्म टिकट न मिला तो निराश मत हों, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
Fri, 01 Mar 2019 10:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
होली में टिकट नहीं पा सकने वाले रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर कन्फर्म टिकट नहीं मिला है तो निराश मत हों। उनकी होली में रंग भरने की तैयारी रेल प्रशासन ने की है।
इसके लिए गोरखपुर होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इन स्पेशल ट्रेनों को विकल्प बनाकर यात्री सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक गोरखपुर से मुंबई, रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होकर एक-एक ट्रेनें चलेंगी। जबकि छपरा से दिल्ली के बीच दो ट्रेनें चलाई जाएंगी।
एक ट्रेन छपरा से गोरखपुर होकर तथा दूसरी ट्रेन छपरा से बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। सभी ट्रेनों को पांच से सात फेरे में चलाया जाएगा। इनमें 14 से 16 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद समय सारिणी जारी की जाएगी।

Trending Videos
होली में फुल हैं नियमित ट्रेनें
होली के चलते दिल्ली और मुंबई रोजाना आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई है। किसी भी ट्रेन में बर्थ नहीं बची है। कुछ ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। वेटिंग भी इतना ज्यादा है कि कन्फर्म होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें बहुत ज्यादा राहत देंगी।