फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   india poltry expo and dispute

इंडिया पोल्ट्री एस्पो के मंच पर अंडा उत्पादकों का हंगामा

Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
india poltry expo and dispute
इंडिया पोल्ट्री एस्पो में अंडा उत्पादकों का हंगामा
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में चल रहे इंडिया पोल्ट्री एस्पो के समापन के दौरान रविवार को अंडा उत्पादकों ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम के मंच पर अंडा फोड़ कर विरोध जताया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही थे। अंडा उत्पादकों के विरोध को देखते हुए आयोजकों ने मुख्य अतिथि को बुलाया ही नहीं। विरोध करने वालों का कहना था कि वे व्यापार में हो रहे लगातार घाटे के चलते काफी परेशान हैं। उनकी वाजिब मांगों की ओर लंबे अर्से से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन करने वाले पोल्ट्री फार्म संचालक अमित विशेन, राजेश सोलंकी, इकबाल अहमद , शांतुन पांडे, अमन जायसवाल का कहना था कि उन लोगों ने एस्पो के आयोजक शिवशंकर एवं अजय मल्होत्रा से कहा था कि पोल्ट्री इंडस्ट्री जबरदस्त घाटे में है तो ऐसा आयोजन कर नए किसानों का भविष्य क्यों बिगाड़ा जा रहा है। बताया कि पशुपालन मंत्री लक्ष्मी नारायन एवं जयप्रकाश निषाद से मिलकर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने एक सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि अंडे का रेट बरवाला पंजाब से निर्धारित होता है। वे पहले अंडे का रेट गिराते हैं फिर स्टॉक कर उसका रेट बढ़ा देते हैं। इसका नुकसान हम लोगों को उठाना पड़ रहा है। कहा कि उन लोगों की मांग है कि अंडे का मूल्य स्थानीय स्तर पर निर्धारित हो और लागत से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताए कम लागत में ज्यादा मुनाफे के गुर
देश की प्रमुख फर्मों की मौजूदगी में विश्वविद्यालय में पिछले तीन दिनों से इंडिया पोल्ट्री एस्पो का आयोजन हो रहा था। बेहतर अंडा उत्पादन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण दवाओं व फीड के अलग-अलग कंपनियों ने स्टॉल लगाए गए थे। देश भर से आए एक्सपर्टों ने पोल्ट्री फार्म बनाने, संचालन करने और बेहतर लाभ हासिल करने के तरीके बताए। एक्पो में कई मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया जिसका उपयोग कर कम श्रम और लागत में बेहतर आमदनी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed