फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IMA took back strike, now will oppose tying black ribbon

हड़ताल खत्म, अब काली पट्टी बांध काम करेंगे डॉक्टर

Sun, 25 Sep 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Sep 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
IMA took back strike, now will oppose tying black ribbon
डाक्टरों की हड़ताल के चलते बेतियाहाता में बन्द रहीं क्लीनिक। - फोटो : Rajesh Kumar
डॉक्टर की क्लीनिक पर हुई फायरिंग के विरोध में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करते हुए सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। पीड़ित डॉक्टर ने मेडिकल एसोसिएशन से हड़ताल वापस लेने की अपील की थी। इसके साथ ही रविवार शाम से निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को कैंट थाने के पास स्थित डॉ. जीएन लाल की क्लीनिक पर दो बदमाशों ने फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। इससे डॉक्टरों में रोष फैल गया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और जनरल प्रैक्टिशनर (जीपी) एसोसिएशन ने तत्काल हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। जिले के डॉक्टर मामले को लेकर लंबी लड़ाई के लिए कमर भी कस चुके थे। मगर रविवार सुबह पीड़ित डॉक्टर ने आईएमए के सदस्यों को मैसेज कर घटना को निजी मामला बताते हुए हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन


इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डॉक्टर की क्लीनिक पर हमला हुआ है, उसका कारण चाहे जो भी रहा हो। हमारा विरोध जारी रहेगा। चूंकि हड़ताल पर जाने का फैसला शनिवार को ही लिया गया था। इसलिए रविवार को एक दिन की हड़ताल जारी रखने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि सोमवार से ओपीडी व इमरजेंसी दोनों चलेंगी, मगर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तीन दिन की मोहलत दी गई है। बुधवार शाम को आईएमए के सदस्यों की फिर बैठक होगी। उस बैठक में डॉ. जीएन लाल भी मौजूद रहेंगे। उसी बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed