{"_id":"571fbc884f1c1b1a5fa915ae","slug":"ig-give-guideline-to-prevent-illegal-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध पार्किंग पर सख्त हुए आईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध पार्किंग पर सख्त हुए आईजी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम पर आईजी ने नाराजगी जताई है। एसएसपी को पत्र लिख अभियान चलाकर जाम लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रोजाना होने वाली कार्रवाई का विवरण भी जोन आफिस को देना होगा।
जाम से निपटने के लिए बनाए गए मास्टर प्लान का अनुपालन न होे पाने और इसमें बाधा खड़ी करने वाले लोगों पर आईजी एचआर शर्मा ने कार्रवाई का निर्देश एसएसपी को दिया है। शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सड़क, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने गाड़ी खड़ी होने से जाम लगने की बात बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करके व्यवस्था सुधारने को कहा है।
दुकान के सामने हुए अतिक्रमण को भी उन्होंने जाम का प्रमुख कारण बताया है। 26 अप्रैल से अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के साथ ही विवरण जोन कार्यालय को देने का निर्देश दिया है। आईजी ने पत्र के साथ ही कार्रवाई का प्रारूप भी एसएसपी को भेजा है।
विज्ञापन
कुछ लोगों की मनमानी के कारण आम जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रोजाना हुई कार्रवाई की मानीटरिंग की जाएगी।
- एचआर शर्मा - आईजी