{"_id":"6acc004dd25cf4ca950b2a83","slug":"1680-farmers-to-receive-rs-646-crore-in-compensation-gorakhpur-news-c-7-gkp1057-1482273-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 1680 किसानों को मिलेगा 6.46 करोड़ मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 1680 किसानों को मिलेगा 6.46 करोड़ मुआवजा
Mon, 12 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद बड़हलगंज ब्लॉक के 1680 किसानों को राहत मिलेगी। बीमा कंपनी इन किसानों को कुल 6.46 करोड़ रुपये मुआवजा देगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी आपदा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के कारण 805 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बीमा कंपनी नुकसान का आकलन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान करेगी।
-- -- -- -- -- -- -
31 गांवों में 805 हेक्टेयर फसल प्रभावित
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, बड़हलगंज ब्लॉक की चार न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली 31 ग्रामसभाओं में फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का क्षेत्रफल 805 हेक्टेयर आंका गया है। बीमा कंपनी प्रति हेक्टेयर 77,500 रुपये की दर से क्षतिपूर्ति देगी। इसके आधार पर कुल 6.46 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। राशि किसानों के खातों में सीधे भेजी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बीमित और गैर बीमित किसानों को मिलेगी राहत
जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें कंपनी से क्षतिपूर्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के आपदा विभाग की ओर से भी सहायता दी जाएगी। जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है और उनकी फसल को 40 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उनके खेतों का भी सर्वे कराया जा रहा है। पात्र किसानों को सरकारी आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में बीमा कराने वाले किसानों की ओर से कुल 14,447 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इनमें से 781 शिकायतें खारिज कर दी गईं जबकि आठ शिकायतों का सर्वे बीमा कंपनी कर रही है। शेष शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।