{"_id":"5d2103068ebc3e6cdb2e7f67","slug":"husband-murdered-wife-over-denied-make-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2019 07:00 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति आपे से बाहर हो गया। क्रोध में वह इस कदर आग-बबूला हुआ कि गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने किसी धारदार हथियार से अपना निजी अंग भी काट लिया। गंभीर हाल में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पथरा क्षेत्र के ककरा पोखर गांव में शुक्रवार को घटी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या कर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी अनारुल हसन (25) की शादी एक साल पूर्व चचेरी बहन मैनाज (22) से हुई थी। कुछ माह बाद अनारुल रोजी-रोटी के जुगाड़ में सूरत चला गया था। वहां काम के दौरान उसे चोट लग गई और दो माह पूर्व वह गांव लौट आया। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। शुक्रवार शाम दोनों धान की रोपाई कर लौटे और खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली मैनाज की मां तहरुननिशा बेटी को जगाने गई।
विज्ञापन
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर कमरे में देखा। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में अनारुल खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो मैनाज अर्धनग्न हालत में मरी पड़ी थी। लोगों ने कपड़ा हटाया तो अनारुल का निजी अंग आधा कटा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बेवां सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार दूबे ने बताया कि लड़की के पिता अमीरुल्लाह की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
'अक्सर किसी से फोन पर करती थी बात'
आरोपी अनारुल हसन ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी पत्नी अक्सर किसी से फोन पर बात करती थी। हमेशा वह उससे दूर भागती थी। साथ बैठना-उठना भी उसे गवारा नहीं था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हुआ और गुस्से में यह सब हो गया। उधर, पड़ोसियों का कहना है कि अक्सर रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। दोनों की आवाज घर से बाहर तक आती थी।