फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hot weather

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

Sat, 09 Apr 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
hot weather
गर्मी से बचाव के लिए कुछ तरह से निकले लोग। - फोटो : shivharsh
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को पारा कम तो जरूर रहा पर गर्मी का एहसास लोगों को अधिक रहा। सुबह से ही तेज गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा था। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर पैदल और दो पहिया वाहनों से चलने वालों को लू के थपेड़ों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। अप्रैल में जितनी गर्मी होती है उससे दो से तीन डिग्री सेल्सियस गर्मी अधिक होगी।

तीन दिन पहले मौसम अचानक बहुत गर्म हो गया। तब लोग यह कहने लगे कि अप्रैल महीने में इतनी तेज गर्मी कभी नहीं पड़ी थी। तेज धूप का यह सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को धूप का असर बहुत था पर तापमान 39.8 अधिकतम तथा 21.6 न्यूनतम था।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद का कहना है कि अप्रैल महीने में गोरखपुर का तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस होता है। बीते साल कम बारिश और कम ठंढ के कारण इस साल तापमान सामान्य से 2 से तीन डिग्री अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed