{"_id":"57ff97d24f1c1b762b28eac7","slug":"homage-to-kishor-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर किशोर दा को दी संगीतमय श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर किशोर दा को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 13 Oct 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
किशोर दा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में गीत गातीं किशोरियां।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक किशोर कुमार की 29वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उनके प्रशंसकों ने उन्हें संगीतमय श्रद्धाजलि दी। किशोर दो री-क्रिएशन सोसायटी की ओर से मोहद्दीपुर स्थित एक मैरेज हाउस में आयोजित संगीतमय श्रद्धांजलि संध्या में प्रतिभागियों ने किशोर के गीतोें की प्रस्तुति कर अपने चहेते गायक को याद किया।
आयोजन की शुरुआत एमएच अंसारी ने किशोर दा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उसके बाद शुरू हुआ सुरमयी माहौल। एक-एक कर लोग किशोर के गीत गाते गए और माहौल किशोरमय होता गया। अरुण मिश्र, हेमलता निषाद, पूजा मिश्रा, सृष्टि, प्रशंसा, अज्जू मिश्रा, रमेश निषाद, नितिन आनंद, अनूप कुमार, जितेंद्र वर्मा पल्लू, जितेंद्र चौधरी, रजत, चीकू आदि ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मोइन, दीपक श्रीवास्तव, गुड्डू, अभिजीत, शेरू, गौरव आदि ने वाद्ययंत्रों से इनका बखूबी साथ दिया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र वर्मा पल्लू ने किया। इस अवसर पर धमेंद्र श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, जी गजानन तिवारी, प्रचंड सिंह, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।