{"_id":"5dd1afee8ebc3e54f937c0e0","slug":"hockey-tournament-gorakhpur-city-news-gkp32969038","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मंडल बना हॉकी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मंडल बना हॉकी चैंपियन
विज्ञापन
लखनऊ मंडल बना हॉकी चैंपियन
गोरखपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल चैंपियन बना है। रविवार को खेले गए रोमांचक खिताबी मुकाबले में लखनऊ ने कानपुर को 2-1 गोल से पराजित किया।
खेल निदेशालय और यूपी हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्टोटर्फ पर हो रहे मुकाबले की शुरुआत दोनाें ही टीमों ने आक्रामक रूप से की। तीसरे मिनट में लखनऊ के चंदन यादव ने एक गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। कानपुर की ओर से 19वें मिनट में आकाश यादव ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाया। उसके बाद दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई प्रहार किए। मगर किसी को सफलता नहीं मिली। आखिर में लखनऊ के चंदन यादव ने ही 59वें मिनट में एक और गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।
मैच की शुरुआत सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया। समापन समारोह में खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर यूपी हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने खेल निदेशक को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्रविजय सिंह, जनार्दन यादव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जिल्लुर्रहमान, राजकुमार यादव, शमशाद अहमद, गुलाम सरवर, कमर जमील, अशोक गुप्ता, मनीष सिंह, रविशंकर सिंह, जगदीश सिंह, केएन सिंह, शब्बीर खान, आदित्य प्रताप सिंह आगू, राजेश सिंह, डॉ. राजेश शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।