फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   high voltage

हाई वोल्टेज से कई घरों में लगे उपकरण जले

Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
high voltage
हाई वोल्टेज से राजीव नगर वार्ड में फ्रिज खराब हो गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
हाई वोल्टेज से कई घरों में लगे उपकरण जले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अचानक हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई होने से कई घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी शिकायत लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
रविवार को सुबह हाई वोल्टेज सप्लाई होने पर 25 लोगों के घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए। लोगों के घरों में लगे एलईडी बल्ब, फ्रीज, इनवर्टर, टीवी और स्टेपलाइजर आदि कीमती उपकरण जलकर खराब हो गए। कई दिन से बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कभी लो वोल्टेज तो कभी हाई वोल्टेज से लोगों की समस्या बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को भी हाई वोल्टेज के कारण कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए थे। राजीव नगर मोहल्ले में नाथू गुप्ता, जया कसौधन, दुर्गा शंकर समेत अन्य लोगों के घरों में अचानक हाई वोल्टेज आने से बल्ब एवं पंखे जल गए। मोटर जल आने से टंकी में पानी भी भरा नहीं जा सका। शहर के शास्त्री नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर समेत अन्य मोहल्लों में हाई वोल्टेज से परेशानी हुई। शास्त्री नगर के वरुण पटेल ने बताया कि मोबाइल का चार्जर लगाने के दौरान अचानक तेज झटका लगा, जिससे पता चला की हाई वोल्टेज करंट है। मुख्य बोर्ड से तुरंत बिजली आपूर्ति बंद की गई। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर दो बार हाई वोल्टेज से समस्या बढ़ गई है। पिछली बार पंखा जला तो बनवाया गया और अब फिर पंखा जल गया है। विद्युत निगम की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि बरसात में इस तरह की समस्या कभी कभार पैदा हो जाती है। ऐसे में लोगों को स्वयं जागरूक रहने की जरूरत है। नंगे पाव कभी भी स्विच आन व आफ न करें। घर में अर्थिंग ठीक ढंग से कराएं। तार कहीं स्पर्श होने से अचानक हाई वोल्टेज हो गया था, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed