फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High Alert on Nepal-India Border, one person detained

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी ने कश्मीरी शख्स को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Thu, 17 Oct 2019 04:32 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
High Alert on Nepal-India Border, one person detained
- फोटो : Amar Ujala

भारत-नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते घुसपैठ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सरहद के मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान संदेह होने पर एसएसबी के जवानों ने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक कश्मीर का एक व्यापारी है जो काम-धंधे के सिलसिले में अक्सर नेपाल आता-जाता है। बुधवार रात सोनौली सरहद के मुख्य रास्ते पर एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर जारी अलर्ट को लेकर रुटीन जांच कर रही थी। इस दौरान करीब 11 बजे एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हो गई। बंद कमरे में उससे घंटों पूछताछ हुई। युवक के पास से एक पासपोर्ट भी मिला है। जांच में पता चला कि युवक का अक्सर नेपाल और चीन आना-जाना लगा रहता है। नेपाल में वह किस जगह ठहरा था और किसके संपर्क में था, खुफिया एजेंसी ने इसकी जांच-पड़ताल करने के बाद युवक को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनौली एसएसबी कंपनी कमांडर प्रकाश झा ने बताया कि संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए कश्मीरी युवक की पहचान इरशाद अहमद पुत्र गुलाम अहमद निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। वह चीन में कई बार आ-जा चुका है। उसका नेपाल में कारोबार है। वह एक मित्र की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed