फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High alert on information of five suspects in Gorakhpur

यूपी: पांच संदिग्धों की सूचना पर अलर्ट जारी, दिवाली पर हिंदुस्तान को दहलाने की मंशा

Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
High alert on information of five suspects in Gorakhpur
रेलवे कॉसिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

गोरखपुर की नकहा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार में पांच संदिग्धों को देखे जाने की सूचना सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। एसएसपी ने खुफिया एजेंसियों से वार्ता की तो पता चला कि एक महीने पहले जिस सूचना के आधार पर जांच की जा रही है, उसे किसी ने फिर से वायरल कर दिया है। 

विज्ञापन


हालांकि एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने एहतियातन पुलिस फोर्स, खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है। एसएसपी ने बताया कि जिस शख्स ने संदिग्धों की सूचना दी थी, उससे पूछताछ की गई थी। कोई भी गंभीर बात नहीं है। पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के रेलवे सुरक्षा बल के मंडल सुरक्षा आयुक्त के नाम से एक पत्र वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि 16 सितंबर को नकहा जंगल रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक अंकित सर्विस सेंटर के पास एक व्यक्ति ने बताया था कि उसने एक स्विफ्ट कार में पांच लोगों को देखा था, जो आपस में वार्ता कर रहे थे कि दिवाली काफी धमाकेदार होगी, पूरा हिंदुस्तान देखेगा और याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी गोरखपुर पुलिस को खुफिया तरीके से लग गई थी. चूंकि रेलवे आयुक्त की ओर से इसे लेकर जो पत्र जारी किया गया था वह गोरखपुर को नहीं भेजा गया था इस वजह से पुलिस खुफिया सूचना के आधार पर जांच करके इसे पूरा भी कर चुकी थी। मगर इसी बीच गुरुवार को एक टीवी चैनल पर आतंकी पकड़े जाने की सूचना के चलते हड़कंप मच गया। 

थोड़ी ही देर में एसएसपी का फोन बजने लगा और सभी उनसे आतंकी के बारे में जानकारी चाहते थे। दोबारा जांच में पुलिस ने पाया कि उसी पत्र को गलत तरीके से दर्शाया गया है। बाद में चैनल से संपर्क कर खबर का खंडन किया गया।

2007 में हो चुका है सीरियल ब्लास्ट

गोरखपुर में पहले भी सीरियल ब्लास्ट हो चुका है। 22 मई, 2007 को शहर के गोलघर में हुए बम धमाकों से शहर दहल गया था। इस ब्लास्ट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस धमाके के पीछे भी लश्कर के आतंकियों का नाम सामने आया था। इस घटना में शामिल तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार किर लिया गया था। पकड़े गए आतंकियों ने गोरखपुर के अलावा वाराणसी और उत्तर प्रदेश के तीन शहरों की कचहरियों में हुए धमाके की बात भी स्वीकारी थी।

सूचना अपुष्ट थी। पिछले महीने की 16 तारीख को किसी संदिग्ध को देखे जाने का इनपुट आया था। इसकी तफ्तीश की गई। एटीएस ने भी अपने स्तर से जांच की है। फिलहाल कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है। सूचना देने वाले शख्स से भी पूछताछ की गई थी, उसकी बातों में कोई गंभीरता नहीं थी। नेपाल बॉर्डर को देखते हुए पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed