फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health minister will be in city today

मंत्री से पहले एक्शन में अफसर 

Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 07 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Health minister will be in city today
सीतापुर आई हॉस्पिटल का निरीक्षण करते डीएम राजीव रौतेला। - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को शहर में रहेंगे। इस दौरान वह जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे वह जीडीए सभागार में गोरखपुर-बस्ती मंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में सफाई और भवनों का रंग-रोगन कराया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। शनिवार को पूरे दिन  सफाई के साथ दफ्तरों में फाइलें तैयार की गईं। साथ ही सभी रजिस्टर भी व्यवस्थित किए गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ को मौजूद रहने को कहा है।  
विज्ञापन


डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर डीएम ने शाम करीब 7 बजे बैठक की, जिसमें अपर निदेशक स्वास्थ्य पुष्कर आनंद, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल की एसआईसी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, प्रभारी सीएमओ नंद कुमार मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इससे पहले दोपहर करीब दो बजे डीएम ने सीतापुर नेत्र अस्पताल जाकर वहां की तैयारियों की समीक्षा की व जरूर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पहली बार आ रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री
सूबे की सरकार बनने और मंत्रालय बंटने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पहली बार आधिकारिक दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। सरकार का गठन हुए लगभग डेढ़ माह हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री दो बार गोरखपुर आ चुके हैं। वहीं समीक्षा दौरे के लिहाज के योगी कैबिनेट के पहले मंत्री गोरखपुर आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे नौसड़ चौराहा पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उसके बाद 11:15 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से 11:45 बजे जिला अस्पताल के ईटीसी सेंटर का निरीक्षण करेंगे। 12:45 बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर शाम 4 बजे जीडीए सभागार में गोरखपुर व बस्ती मंडल की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। रात 8 बजे विभिन्न संगठनों की तरफ से नागरिक अभिनंदन व रात्रिभोज होगा। रात 10 बजे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद 8 मई को सुबह 9 बजे गोरखपुर से पीपीगंज, आनंदनगर, धानी और सिद्धार्थनगर के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed